Kitchen Tips: आम खरीदने से पहले ध्यान में रखें ये बातें

punjabkesari.in Thursday, May 26, 2022 - 06:30 PM (IST)

गर्मी को मौसम आते ही आम की खरीदारी भी बढ़ जाती है। आम मीठा और रसीला फल होता है जो बहुत से लोगों को पसंद आता है। इसका रंग और स्वाद लोगों को अपने और आकर्षित करता है। लेकिन यदि खरीदने के बाद आम खराब या फिर फीका निकले तो लेने का मजा ही खराब हो जाता है। पैसे के साथ-साथ मूड भी खराब हो जाता है। आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं जिन्हें आप आम खरीदने से पहले ध्यान में रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

PunjabKesari

आम को छूकर पहचानें 

जो आम मीठे और पके होते हैं वह बाकी आम के मुकाबले बहुत ही सॉफ्ट होते हैं। जब भी आप बाजार से आम खरीदने के लिए जाएं तो उसे हाथ लगाकर जरुर देखें। यदि आम बहुत ही नरम है तो यह ज्यादा पका हुआ होगा। लेकिन आप यह भी ध्यान रखें कि यह ज्यादा पका हुआ न हो। 

दबाकर करें आम की पहचान 

मीठे और रसीले आम खरीदने के लिए आप पहले से ही देख लें। ऊपर से पका हुआ आम कभी कभार अंदर से कच्चा होता है। इसलिए आम खरीदते समय ज्यादा टाइट आम भी न खरीदें। ऐसा आम अंदर से कच्चा हो सकता है। आप गला हुआ आम भी न खरीदें यह अंदर से सड़ा हुआ हो सकता है। 

PunjabKesari

खुशबू के साथ पहचानें

आम ज्यादा मीठे है कि नहीं आप इसकी पहचान आम से आने वाली सौंधी खुशबू के साथ भी कर सकते हैं। यदि आम की डंडी के पास बहुत ही अच्छी सुंगध आ रही है तो वह अंदर से मीठा होगा। इसके अलावा यदि आम से किसी भी तरह की महक नहीं आ रही तो वह फीका भी हो सकता है। 

आम का रंग देखें

सारे लाल रंग के आम मीठे हों यह जरुरी नहीं है। यदि आम का रंग हरा या फिर गुलाबी रंग का है तो भी यह पका हुआ हो सकता है। इसलिए आप खरीदने से पहले आम को अच्छे से चैक करके ही खरीदें। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static