कर हर मैदान फतेह! घर के किचन से लेकर फाइव स्टार होटल्स तक की कमान संभाल रही है ये 3 महिलाएं
punjabkesari.in Monday, May 29, 2023 - 12:26 PM (IST)

किसी ने कहा था महिलाएं सिर्फ घर की चार दिवारी में ही अच्छे से काम कर सकती हैं, बाहर निकल कर पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर चलना उनके बस नहीं है। लेकिन आज की महिलाएं ने सिर्फ पुरुषों से कंधा मिलाकर चल रही हैं बल्कि घर और अपनी प्रोफेशनल लाइफ को एक साथ बहुत खूब हैंडल कर रही हैं। चलिए आज आपको मिलाते हैं ऐसी ही तीन मशूहर महिला शेफ से, जो घर के साथ-साथ फाइव स्टार होटल्स की कमान भी संभाल रही हैं। यकीन मानिए इनका खाना बनाने को लेकर जुनून भी ऐसा है की हर कोई इनके खाने का दीवाना हो जाता है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के भाई का घर हो या देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के रिश्तेदारों की पार्टी या फिर फाइव स्टार होटल्स की किचन। सब जगह अपने हाथों से बनाए लजीज पकवानों से लेडीज शेफ अपना लोहा मनवा रही हैं। हम बात कर रहे हैं शेफ कांदला निझावन, शेफ नंदिता करण और शेफ पल्लवी गर्ग की....
कांदला निझावन बना चुकी हैं कई राजनीतिक हस्तियों के लिए केक
कुंकिंग रियालिटी शो ‘मास्टर शेफ’के बारे में तो सारे जानते ही हैं। कांदला इस शो के पहले सीजन में आई थीं और टॉप फाइव तक भी पहुंची थीं। इसके बाद उन्होंने अपने कुकिंग के जुनून को आगे बढ़ाते हुए काम किया और अब तो वो कई राजनीतिक हस्तियों के लिए केक बना चुकी हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह के भाई की 50वीं सालगिरह पर विशेष केक बनाया था। कांदला शहर की मशहूर शेफ हैं। इससे पहले वह कई राजनेताओं के घर की किचन संभाल चुकी हैं और अपने हाथ के लजीज पकवानों से सभी का दिल जीत चुकी हैं। ये ही नहीं, कांदला निझावन ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के रिश्तेदार बीके नेहरू की पत्नी के 107वें जन्मदिन के मौके पर भी खास केक तैयार किया था। वह शहर के राजनेताओं, मंत्रियों एवं वीआईपीज की प्राइवेट पार्टी में टेसटी डिशेज परोसती हैं।
नंदिता करण हॉलीवुड स्टार्स तक को परोस चुकी हैं खाना
नंदिता पिछले कई सालों से होटल ललित की की एग्जीक्यूटिव शेफ हैं। 15 साल से ज्यादा समय हो गया है उनको फूड इंडस्ट्री में और उनकी उपलब्धियों की फेहरिस्त काफी लंबी है। उन्होंने हॉलीवुड स्टार्स को लंदन की एक पार्टी में इंडियन से लेकर इटालियन खाना तक परोसा था। वो देश के सभी फाइव स्टार होटलों में अपना लजीज खाना खिलाकर लोगों का दिल जीत चुकी हैं। नंदिता पटना से हैं और उनकी कुकिंग स्टाइल में पटना के लजीज पकवानों की झलक साफ नजर आती है।
पल्लवी गर्ग का पहला ऑर्डर था महज 500 रुपये का
पल्लवी बचपन से ही खाना बनाने और खाने का शौक रखती थीं। अब वो रेस्टोंरेंट और प्राइवेट पार्टीज में अपनी बेहतरीन डिशेज से तारीफें बटोरी रही हैं। 12 साल पहले पलल्वी ने अपने घर के किचन से निकलकर प्रोफेशनल तौर पर फूड फेस्टिवल लगाने शुरू कर दिए आज वह प्राइवेट शेफ के तौर पर काम करती हैं। साथ ही होम क्लास के जरिए लेडीज को कुकिंग के गुर भी बता रही हैं। कुकिंग के अपने इस शौक के लिए पल्लवी ने अच्छे पैकेज वाली कारपोरेट जगत की नौकरी छोड़ दी थी। उन्होंने पहले घर पर खाना बनाने की प्रैक्टिस की और बाद में रेस्टोरेंट में धीरे धीरे इसकी शुरुआत की। उनका पहला ऑर्डर 500 रुपये का था। लेकिन आज वो अपने Passion की बदौलत लाखों में कमा रही हैं।
इन महिला शेफ्स का इस तरह फूड इंडस्ट्री में छाना एक बहुत बड़ी उपलब्धी है क्योंकि इस क्षेत्र में महिलाओं के लिए करियर बनाना काफी मुश्किल है लेकिन अगर मन में कुछ करने की ठान लें तो कोई भी काम महिलाओं के लिए मुश्किल नहीं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Jyeshtha Gauri: हर परेशानी से छुटकारा चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त में करें ज्येष्ठा गौरी की पूजा

Mahalaxmi Vrat: जानें, कब से शुरू होंगे दुख और दरिद्रता का नाश करने वाले महालक्ष्मी व्रत

इस दिन शुरु हो रहे हैं महालक्ष्मी व्रत, 16 दिन तक भक्तों पर कृपा बरसाएंगी मां लक्ष्मी

Radha Ashtami पर कर लें ये 4 अचूक उपाय, नौकरी के साथ प्रेम संबंध में भी मिलेगी सफलता