NRI संग कर रहे हैं बेटी की शादी, इन बातों का जरूर रखें ध्यान वर्ना पड़ जाएगी मुसीबत

punjabkesari.in Monday, Jan 11, 2021 - 06:34 PM (IST)

आज के समय में विदेशों में जाकर नौकरी करना आसान हो गया है। वहीं लड़कियां चाहती हैं कि उसका होने वाला पति एनआरआई हो। वहीं अक्सर लड़कियों के माता-पिता ये सोचते हैं कि अगर उनकी बेटी की किसी एनआरआई लड़के से शादी हो जाती है तो उसकी लाइफ बेहतर हो जाएगी। भई, अगर आप भी एनआरआई लड़के को अपना दामाद बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें। ऐसा करने से आपकी बेटी अपनी शादीशुदा जिंदगी में हमेशा खुश रहेगी। 

लड़के का वीजा और रिलेशनशिप बैकग्राउंड

लड़के के रिलेशनशिप बैकग्राउंड के बारे में जानकारी हासिल करें। इसका पता लगाएं कि कहीं लड़के की पहली शादी तो नहीं हुई है या फिर वह तलाकशुदा तो नहीं। अगर लड़के का तलाक हो चुका है तो उनके अलग होने के कारण का पता लगाएं। इसके अलावा लड़के के पास किस तरह का वीजा है उससे जुड़ी हर जानकारी पता करें। 

लड़के की प्राॅपर्टी 

अगर लड़के ने अपनी प्राॅपर्टी को लेकर बड़े-बड़े दावे किए हैं तो उसके बारे में जानकारी हासिल करना जरूरी है। इसके साथ ही यह भी पता करें कि जिस लड़के साथ आप अपनी बेटी की शादी करने वाली हैं वह कर्ज में तो नहीं है। 

शादी का रजिस्ट्रेशन जरूरी 

भले ही शादी पूरे रीति-रिवाज से हुई लेकिन उसका रजिस्ट्रेशन करवाना बेहद जरूरी है। जो भविष्य में आपकी बेटी के काफी काम आएगा। आगे चलकर अगर कोई समस्या आती है तो शादी के रजिस्ट्रेशन के कागज और तस्वीरों को सबूत के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

नौकरी और सैलरी की सही जानकारी

लड़के की नौकरी और उसकी सैलरी के बारे जानकारी जुटाएं। इस काम में आप चाहें तो अपने रिश्तेदारों की भी मदद ले सकते हैं। इसके लिए लड़का जहां काम करता है वहां का पता लें और उसकी जानकारी निकालेें। 

लड़के का कोई क्रिमिनल रिकाॅर्ड तो नहीं

सबसे जरूरी बात कि लड़के का कोई क्रिमिनल रिकाॅर्ड तो नहीं है। इसके साथ ही लड़के के परिवार और उसके दोस्तों की पूरी जानकारी जुटाएं। इससे आपको पता लगेगा कि लड़के की जिंदगी में क्या चल रहा है या फिर उसके दोस्तों में कोई क्रिमिनल तो नहीं है।

Content Writer

Bhawna sharma