छत पर गलती से भी न रखें ये चीजें, नहीं तो घर में छा जाएगी दरिद्रता

punjabkesari.in Tuesday, May 09, 2023 - 02:16 PM (IST)

वास्तु शास्त्र में हर चीज का भी बहुत ही महत्व बताया गया है। इस शास्त्र के अनुसार, घर में रखी हर चीज की एक निर्धारित ऊर्जा होती है जो घर में पॉजिटिव और नेगेटिव एनर्जी का प्रभाव डालती है। इस एनर्जी का असर घर में रहने वाले लोगों पर भी पड़ता है। घर में इन चीजों को रखने से शांति आती है वहीं कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं जो घर में अशांति का माहौल पैदा कर देती हैं और व्यक्ति की तरक्की में रुकावट डालती हैं। खासकर घर की छत पर रखी ये चीजें परिवार के सदस्यों में कलह-कलेश का कारण बनती हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

रद्दी की चीजें 

घर की छत पर पुरानी चीजें जैसे रद्दी, कागज, पुरानी अखबारें रखनी अशुभ मानी जाती हैं। मान्यताओं के अनुसार, इन्हें छत पर रखने से मां लक्ष्मी का वास नहीं होती और घर में दरिद्रता आती है। ऐसे में यदि आपने ऐसी कोई चीज अपनी छत पर रख दी है तो उसे तुरंत बाहर निकाल दें। 

जंग लगा लोहा या झाड़ू 

घर की छत पर जंग लगा लोहा, लकड़ी के बेकार टुकड़े और झाड़ू भी नहीं रखना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, यह सब चीजें छत पर रखना अशुभ माना जाता है। इन्हें छत पर रखने से जीवन में कंगाली आती है और परिवार के सदस्यों को आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है। 

साफ रखें छत 

इसके अलावा छत को हमेशा साफ रखना चाहिए यहां पर कभी भी पेड़-पौधे, मिट्टी और धूल जमा नहीं होने देनी चाहिए। इसको हमेशा साफ-सुथरा रखें। छत की साफ-सफाई होने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। 

न रखें रस्सी का बंडल 

जब भी आप घर की छत पर कपड़े सुखाने के लिए रस्सी बांधते हैं तो रस्सी बांधने के बाद कभी भी इसका बंडल छत पर न छोड़ें। मान्यताओं के अनुसार, वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करना अशुभ माना जाता है और इससे घर में नेगेटिव एनर्जी भी आती है। 

जरुर करें ये काम 

यदि दुर्भाग्य आपका पीछा नहीं छोड़ रहा है और जीवन में अनहोनी हो रही हैं तो वास्तु मान्यताओं के अनुसार, अपने घर की छत को हमेशा धोते रहें। घर की छत को साफ रखने से सुख-समृद्धि का आगमन होता है। 


 
 

Content Writer

palak