करवा चौथ की मेकअप किट में जरूर शामिल करें ये चीजें

punjabkesari.in Sunday, Oct 17, 2021 - 05:39 PM (IST)

करवाचौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद मायने रखता है। इस दिन वे अपने पति की लंबी उम्र के दिन निर्जला व्रत रखती है। इसके साथ ही इस दिन वे पूरा सोलह श्रृंगार करती है। इसलिए करवाचौथ से कई दिनों पहले ही बाजार में रौनक देखने वाली होती है। मगर अक्सर मेकअप का सामान खरीदने पर महिलाएं कन्फ्यूज हो जाती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ खास चीजों के बारे में बताते हैं, जिसे आपकी मेकअप किट में जरूर होना चाहिए।

मेकअप बेस  

मेकअप करने के लिए सबसे पहले चेहरे पर बेस लगाया जाता है। इससे मेकअप अच्छा लगने के साथ लंबे समय तक टिका रहता है। अगर आप लाइट मेकअप करने का सोच रही है तो इसके लिए किसी अच्छी सी कंपनी की बीबी या सीसी क्रीम खरीदें। आप चाहे तो अपने मेकअप किट में लिक्विड फाउंडेशन भी शामिल कर सकती हैं।

पाउडर/ कॉम्पेक

बेस को सेट करने के लिए पाउडर या कॉम्पेक का इस्तेमाल किया जाता है। इससे मेकअप एकदम स्मूद और एक समान नजर आएगा। आप इसके लिए एक ऐसा सेट खरीद सकती है, जिसमें ये दोनों ही चीजें हो।

काजल-लाइनर कॉम्बो

काजल और आईलाइनर लगाने से आंखें बड़ी व अट्रैक्टिव नजर आती है। इसलिए आप भी करवाचौथ पर तैयार होते समय काजल-लाइनर जरूर लगाएं। इसके लिए आप काजल-लाइनर कॉम्बो खरीद सकती है। इसमें आपको ड्राई बेस मिलेगा, जिसे आप आइब्रो को सेट व कलर करने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।

बिंदी

बिंदी महिलाओं के सोलह श्रृंगार का अहम हिस्सा मानी जाती है। इसके साथ ही इसे लगाने से चेहरे की खूबसूरती पर चार-चांद लग जाते हैं। इसलिए आप अपनी करवाचौथ की शॉपिंग में इसे जरूर खरीदें। आपको ड्रेस से मैंचिग कलर व अलग-अलग डिजाइन की बिंदी आसानी से मिल जाएगी।

लिपस्टिक और सिंदूर

करवाचौथ का रंग लाल माना जाता है। इसलिए आप अपनी मेकअप किट में लाल रंग की लिपस्टिक और सिंदूर जरूर रखें। आप चाहे तो लिपस्टिक से भी सिंदूर लगा सकती है।

Content Writer

neetu