ऑफिस डेस्क पर रखीं ये चीजें दिलाएंगी आपको तरक्की, बदलेगी किस्मत

punjabkesari.in Sunday, Apr 28, 2024 - 12:14 PM (IST)

करियर या बिजनेस में तरक्की भला कौन नहीं चाहता। ऐसे में वास्तु शास्त्र में दिशाओं और वस्तुओं का काफी महत्व बताया गया है। कहा जाता है की अगर आप अपने ऑफिस में भी वास्तु के नियमों का ध्यान रखते हैं तो इससे आपको अपने करियर में बहुत तरक्की मिलती है। वहां रखीं छोटी-छोटी चीजों का हमारे जीवन में बाउट प्रभाव पड़ता है। चलिए इसी हैं उन्हीं के बारे में -

किस दिशा में होना चाहिए मुख

PunjabKesari

वास्तु शास्त्र के अनुसार ऑफिस में उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठना शुभ माना जाता है। वहीं पश्चिम दिशा भी वास्तु की दृष्टि से अच्छी मानी जाती है। इससे व्यक्ति को अपने करियर या बिजनेस में अप्रत्याशित तरक्की मिलने लगती है। लेकिन वहीं दक्षिण दिशा की ओर मुख करके बैठना वास्तु में बिल्कुल भी सही नहीं माना जाता है।

डेस्क पर रखें ये चीजें

PunjabKesari

अपने ऑफिस डेस्क पर हरे पौधे जैसे मनी प्लांट या बांस आदि रखना चाहिए। इससे सकारात्मक माहौल बनता है, जिससे काम करने की स्थिति और भी बेहतर हो जाती है। ध्यान रखें कि ऑफिस डेस्क पर रखा पौधा सूखना नहीं चाहिए। इसके साथ ही आप अपने ऑफिस डेस्क पर हरे भरे स्थानों की तस्वीरें भी रख सकते हैं।

 इन चीजों को रखें दूर

PunjabKesari

बहुत से लोग अपने ऑफिस डेस्क के नीचे डस्टबिन रखते हैं। लेकिन वास्तु की दृष्टि से इसे बिल्कुल भी सही नहीं माना जाता है। इससे नकारात्मकता बढ़ती है। ऐसे में अगर आपके ऑफिस डेस्क के नीचे पहले से ही डस्टबिन रखा हुआ है तो उसे तुरंत हटा दें। इसके साथ ही अपने ऑफिस डेस्क को हमेशा साफ रखें। इस पर कोई भी सामान फैला हुआ नहीं होना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static