एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की ये खास बातें, हर महिला के लिए जानना जरूरी

punjabkesari.in Tuesday, Nov 24, 2020 - 07:11 PM (IST)

शादी का मतलब सात जन्म तक साथ रहना ही नहीं होता बल्कि हर दुख सुख में पति-पत्नी का एक-दूसरे को सपोर्ट करना भी होता। शादी का रिश्ता सिर्फ प्यार ही नहीं एक दूसरे की कमियों को बताना और पार्टनर की सफलता में पूरा सहयोग देना भी है। टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति एक्टर विवेक दहिया के बीच भी कुछ ऐसा ही रिश्ता है। दिव्यांका टीवी जगत की जानी-मानी एक्ट्रेस है लेकिन वह अपनी सफलता का सारा श्रेय अपने पति को देती है। तो चलिए आज आपको बताते हैं उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें...

जिंदगी में आए कई उतार-चढ़ाव 

एक्टिंग की दुनिया में दिव्यांका त्रिपाठी एक जाना-पहचाना नाम है। आज वह जिस मुकाम पर है वहां अपनी कड़ी मेहनत और काम के प्रति लगन से पहुंची है। अपने दमदार अभिनय के चलते वो जल्द ही लोगों की फेवरेट बन गई है। अपने हर काम में दिव्यांका हमेशा आगे रहती है। जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी। अब भई, हर महिला अपने काम को लेकर कड़ी मेहनत करने की सीख दिव्यांका त्रिपाठी से ले सकती है। 

PunjabKesari

परिवार और पति हैं ताकत

एक्ट्रेस के आगे बढ़ने में सबसे बड़ा हाथ उनके परिवार का है। वहीं शादी के बाद उनके पति एक्टर विवेक दहिया ने उनका पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में पूरा साथ दिया। अपने परिवार और पति को दिव्यांका अपनी ताकत मानती है। जो हमेशा उन्हें आगे बड़ने में मदद करते हैं। 

पति विवेक से कभी झूठ नहीं बोलती

हर रिश्ते में विश्‍वास होना बहुत जरूरी है फिर वो चाहे पति-पत्नि का रिश्ता हो या फिर प्रेमी-प्रेमिका का। इस बात को दिव्यांका बेहद अच्छे से जानती है। तभी तो उन्होंने अपने पति से कभी भी झूठ नहीं बोला और ना ही कभी कुछ छिपाया। एक्ट्रेस का कहना है कि वह इस बात का हमेशा ध्यान रखती हैं कि अगर पति के साथ कोई लड़ाई झगड़ा हो भी जाता है तो सोने से पहले उसे सुलझा लूं। 

PunjabKesari

दिव्यांका को कॉन्फिडेंट बनाने में पति विवेक का हाथ

दिव्यांका का कहना है कि उनके पति विवेक बेहद केयरिंग और सपोर्टिव हैं। उनके साथ वह सुरक्षित महसूस करती हैं। एक्ट्रेस कहती हैं, मुझे कोई तकलीफ न हो इस बात का विवेक हमेशा ध्यान रखते हैं। उन्होंने ही मुझे कॉन्फिडेंट बनाया और मेरी ज़िंदगी में पॉज़िटिविटी को भरा। विवेक जैसा जीवनसाथी पा कर मैं बहुत खुश हूं। 

छोटी-छोटी बातों में ढूंढती हैं खुशियां 

दिव्यांका हर पल को एन्जाॅय करती हैं। हर पल में खुशियां ढूंढती है। फिर वो चाहे पति के साथ वेकेशन एन्जाॅय करना हो या फिर परिवार के साथ समय बिताना हो। जिंदगी में सुख-दुख तो आते ही रहते हैं लेकिन एक्ट्रेस उन्हें भूलकर हर छोटी-बड़ी खुशी को एक्ट्रेस पूरे दिल के साथ जीती है। 

PunjabKesari

जीवन में आए बदलाव के तैयार रहती है एक्ट्रेस 

जिंदगी में आने वाले हर बदलाव के लिए एक्ट्रेस हमेशा तैयार रहती हैं। फिर चाहे वो एक्टिंग में करियर बनाना हो या ब्रेकअप के दर्द से गुजरना हो। ब्रेकअप के बाद टूट चुकी दिव्यांका ने विवेक के से शादी के बाद अपनी जिंदगी को समझदारी और प्यार से आगे बढ़ाया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static