घर पर रखी ये 5 चीजें बनेगी कलह-कलेश का कारण, तुरंत निकाल दें बाहर

punjabkesari.in Saturday, Apr 06, 2024 - 04:04 PM (IST)

कई बार घर में बिना वजह के झगड़े होते रहते हैं। घर परिवार के सदस्यों में आपसी तनाव की जगह कलह-कलेश की स्थिति रहती है। इसे दूर करने के लिए घर के लोग कई प्रयास भी करते हैं परंतु फिर भी इससे छुटकारा नहीं मिलता। वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में हो रहे कलह-कलेश का कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। गलत दिशा में समान रखने, अच्छी तरह से साफ-सफाई न करने के कारण वास्तु दोष पैदा होने लगता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ये 5 चीजें को रखने से वास्तु दोष बढ़ सकता है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में। 

खराब पड़ी चीजें 

घर में कोई भी खराब पड़ी चीज दरिद्रता लेकर आती है। इसके कारण वास्तु दोष बढ़ सकता है। यदि आपके घर में कोई टूटा-फूटा या खराब सामान पड़ा है तो उसे तुरंत अपने घर से निकाल दें। बंद पड़ी घड़ियां, इलेक्ट्रोनिक का सामान, खराब मोबाइल, टूटे हुए जूते चप्पल। यह चीजें मानसिक तनाव पैदा करती हैं और घर में कर्ज और अशांति का माहौल बनने लगता है। 

PunjabKesari

कांटेदार पौधे 

घर में कभी भी कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इन्हें घर में लगाना अशुभ होता है। यह घर में रह रहे सदस्यों के दुखों का कारण बनते हैं। ऐसे पौधों घर में लगाने से सदस्यों में तनाव, विवाद और झगड़े होने लगते हैं। यह पौधे घर में शांति भी नहीं रहने देते।

आईना 

यदि आपने घर में बेड के पास आईना रखा है तो यह भी वास्तु दोष का कारण हो सकता है। बेड के सामने आईना रखने से नेगेटिविटी का प्रवेश होता है। बेड के सामने आईना होने से सोने वाले व्यक्ति की नींद में भी बाधा आती है और  जिससे उनका स्वास्थ्य खराब होता है। इन सबके कारण व्यक्ति परेशान रहता है। इसके अलावा यहां लगा आईना घर कलेश का कारण बनता है। 

PunjabKesari

 जूते चप्पल 

घर के मुख्य द्वार पर कभी भी जूते चप्पल नहीं रखने चाहिए। मुख्य द्वार से मां लक्ष्मी का आगमन होता है ऐसे में यदि जहां पर जूते रखें जाए तो घर में नेगेटिविटी आती है जिससे कलह-कलेश बढ़ता है।

इलेक्ट्रोनिक चीजें 

बेड के आस-पास इलेक्ट्रोनिक सामान भी नहीं रखना चाहिए। टीवी, फ्रिज, बिजली वाला लैंप यहां पर रखने से मन में डर पैदा होता है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति बीमार रहने लगता है। इसके अलावा यहां पर रखी इलेक्ट्रोनिक चीजें कलह-कलेश का कारण भी बनती हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static