आर्थिक परेशानियों का कारण बनते हैं घर के सामने पड़ी ये चीजें

punjabkesari.in Wednesday, Aug 26, 2020 - 10:08 AM (IST)

वास्तुशास्त्र के अनुसार, हमारे घर के बाहर पड़ी ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो हम पर अपना अच्छा और बुरा प्रभाव डालती है। ऐसे में घर के अंदर के साथ बाहर की साफ-सफाई रखने के साथ कुछ चीजों को रखने से बचना चाहिए। जैसे कि घर के सामने कांटेदार और दूध वाले पौधे लगाने अशुभ माने जाते हैं। इससे घर में नेगेटिविटी बढ़ने के साथ घर के सदस्यों की सेहत पर बुरा असर होता है। साथ ही पैसों से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं ऐसी कौन सी चीजें हैं जिनका विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है।

देहरी का नीचा होना

वास्तु के अनुसार, घर की देहरी कभी भी सड़क या रोड़ से नीची नहीं होनी चाहिए। इससे घर के सदस्यों के बीमारी होने का खतरा बढ़ता है। ऐसे में जब भी घर बनवाएं इस बात का खास ध्यान रखें कि घर की देहरी ऊंची हो।

nari,PunjabKesari

बड़ा व ऊंचा पेड़

वास्तु के अनुसार, घर के मुख्य द्वार के सामने बड़ा व ऊंचा पेड़ होना अशुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति को जीवन में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

कांटेदार पौधे 

वास्तु के अनुसार, घर के आगे कांटेदार पौधे लगाने से जीवन में दुश्मनों की गिनती बढ़ती है। परिवार में भी लड़ाई-झगड़े रहने के साथ सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

nari,PunjabKesari

दूध वाले पौधे 

घर के मेन गेट के पास कभी भी दूध वाले पौधे नहीं लगाने चाहिए। इससे घर के सदस्यों में मनमुटाव बना रहता है। साथ ही घर में पैसा न टिकने के कारण आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

पत्थरों का ढेर 

घर के सामने पत्‍थरों का ढेर होना वास्तु के अनुसार अशुभ माना जाता है। इससे तरक्की के रास्ते में बांधा आती है। व्यक्ति को हर क्षेत्र में असफलता का सामना करना पड़ सकता है।

कूड़ेदान

घर के मेन गेट के पास कभी भी कूड़ेदान को नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नेगेटिविटी बढ़ती है। ऐसे में घर के सदस्यों में मनमुटाव बढ़ने के साथ उन्हें सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

nari,PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static