ये 3 चीजें खाई तो बुढ़ापे में टूट जाएंगी हड्डियां ! अभी निकाल दें डाइट से बाहर

punjabkesari.in Wednesday, Apr 26, 2023 - 10:30 AM (IST)

मजबूत हड्डियों पर शरीर का पूरा सिस्टम निर्भर होता है। ऐसे में यदि हड्डियां ही कमजोर होंगी तो काम भी अच्छे से नहीं हो पाएगा। हैल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो 20 साल के बाद हड्डियों का विकास रुक जाता है। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए खान-पान और महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की जरुरत होती है। यदि खान-पान ही खराब हुआ तो हड्डियां कमजोर पड़ने लगती हैं और हड्डियों में फ्रैक्चर और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं। 60 साल से ज्यादा उम्र के पुरुषों और मेनोपॉज के बाद महिलाओं में ब्रोन फैक्चर की संभावना और भी ज्यादा बढ़ने लगती है। इसके अलावा कुछ फूड्स ऐसे भी होते हैं जो बोन फ्रैक्चर का खतरा बढ़ाते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

अंडा 

आजकल की युवा पीढ़ी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए काफी मात्रा में अंडे खाती हैं परंतु इसका ज्यादा सेवन करना स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंचा सकता है। अंडे में ज्यादा मात्रा में विटामिन-ए पाया जाता है ऐसे में दिन में 2-3 से ज्यादा अंडे खाना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। 

एनिमल लिवर 

हैल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो एनिमल लिवर में विटामिन-ए काफी मात्रा में पाया जाता है। मनुष्य को जितना विटामिन-ए चाहिए होता है उससे कई गुणा ज्यादा विटामिन-ए इसमें पाया जाता है। ऐसे में हफ्ते में एक दिन से ज्यादा इसका सेवन करने से बुढ़ापे में हड्डियों के फ्रैक्चर का खतरा और भी ज्यादा बढ़ने लगता है। 

फिश लिवर ऑयल 

जिन मछलियों में तेल बहुत ज्यादा मात्रा में निकलता है उनमें भी विटामिन-ए काफी मात्रा में मौजूद होता है। ऐसे में ऐसी मछलियों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। कई लोग सप्लीमेंट के तौर पर फिश लिवर ऑयल खाते हैं परंतु हैल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो फिश लिवर ऑयल बाद में ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ा सकता है। 

रोजाना खाएं सिर्फ इतना विटामिन-ए 

एक्सपर्ट्स की मानें तो व्यक्ति को दिन में केवल 1.5 मिलीग्राम या फिर 1500 माइक्रोग्राम का ही सेवन करना चाहिए। विटामिन-ए की मात्रा इतनी करीबन उन चीजों में मौजूद होती है जो व्यक्ति खाता है। ऐसे में ज्यादा विटामिन-ए खाने के लिए अलग से लिवर का सेवन स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंचा सकता है। 

इन चीजों का करें सेवन 

एनिमल लिवर का सेवन करने की जगह आप हरी सब्जियां, पालक, गाजर, शकरकंद, पीले फल आम, पपीता, खुबानी खा सकते हैं। इन चीजों का सेवन करने से स्वास्थ्य पर भी ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा। 

Content Writer

palak