हर उम्र में रहेंगे Healthy, रुटिन में शामिल करें ये 8 Habits

punjabkesari.in Sunday, May 22, 2022 - 01:32 PM (IST)

हेल्दी शरीर हर किसी की पहली प्राथमिकता होता है। जितना आपका शरीर एक्टिव रहेगा उतनी ही बीमारियों से आपसे दूर रहेगी। अच्छा खानपान, हेल्दी डाइट और वर्कआउट आपके मस्तिष्क और स्वास्थ्य के लिए बहुत ही आवश्यक होता है। बढ़ती उम्र का असर सबसे पहले सेहत पर ही दिखता है। लेकिन अगर आप अपनी रुटिन में कुछ चीजें शामिल करेंगे तो आप अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में...

व्यायाम को करें डेली रुटीन में शामिल 

व्यायाम आपके शरीर से कई बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। शुरुआत में आपको व्यायाम करने में परेशानी आएगी। लेकिन समय के साथ-साथ आपके शरीर के अंगों की स्ट्रेंथ बढ़ने लगेगी। आप एक लक्ष्य चुनकर उसके अनुसार व्यायाम कर सकते हैं। सप्ताह में 3 दिन आप स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और 2 दिन कार्डियो एक्सरसाइज का रुटीन सेट कर सकते हैं। आप हफ्ते में 2 दिन आराम भी कर सकते हैं। 

एक्टिव रहने का प्रयास करें  

आप अपने शरीर को एक्टिव रखने का प्रयास करें। जितना आपका शरीर एक्टिव रहेगा उतना ही आपका स्वास्थ्य एकदम तंदरुस्त रहेगा। आप गेम, वॉकिंग, जॉगिंग जैसे एक्टिविटीज को ट्राई कर सकते हैं। अपने काम भी आप खुद ही करना का प्रयास करें। 

वेट को रखे कंट्रोल 

आप अपना बॉडी वेट भी कंट्रोल रखें। बढ़ती उम्र के साथ वेट भी बढ़ने लगता है। वेट बढ़ने के कारण शरीर बीमारियों से घिरने लगता है। इसलिए आप अपनी बॉडी वेट को कंट्रोल में करके रखें। 

 मीठी चीजें से करें परहेज 

मीठी चीजें आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक होती है। इसका सेवन करने से आपकी स्किन पर एजिंग इफेक्ट बहुत ही जल्दी आने लगता है। आपका बल्ड शुगर भी बढ़ने लगता है। शुगर की बीमारी शरीर में कई और बीमारियों की भी जन्म देती है। 

गुड फैट से भरी चीजों का करें सेवन 

बैड फैट को कंट्रोल में करने के लिए आपको डाइट में गुड फैट शामिल करना चहिए। आप ऑलिव ऑयल, नारियल का तेल, ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसी चीजें शामिल करते हैं। 

ज्यादा से ज्यादा पानी का करें सेवन 

आप पानी का ज्यादा सेवन करें। पानी का सेवन आपके शरीर को कई बीमारियों से दूर रखता है। मानव शरीर में 75% पानी पाया जाता है। यह आपके स्वस्थ शरीर और त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। 

पूरी नींद लें 

रात में यदि नींद पूरी न ली जाए तो इसका असर भी आपके स्वास्थ्य पर पड़ता है। आपका शरीर थका हुआ और अस्वस्थ महसूस करता है। इसलिए स्वस्थ शरीर के लिए 7-8 घंटे के नींद अवश्य लें। 

पोषक से भरी सब्जियों और फलों का करें सेवन 

आप अच्छे और स्वस्थ शरीर के लिए पोषण से भरी चीजों का सेवन जरुर करें। मौसमी फल और सब्जियों का सेवन भी जरुर करें। विटामिन्स,मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्वों को डाइट में शामिल करें। यह आपको लंबी उम्र देने के साथ-साथ स्वस्थ रहने का प्रयास करते हैं। 


 

Content Writer

palak