घर की ये चीजें करती है महालक्ष्मी को नाराज, आज ही हटा दें

punjabkesari.in Friday, Mar 26, 2021 - 11:21 AM (IST)

हमारे आसपास का वातावरण हम पर गहरा असर डालता है। इसमें नेगेटिव व पॉजीटिव ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में घर पर मौजूद कई चीजें देवी लक्ष्मी को नाराज करने का काम करती है। इसके कारण धन संबंधी समस्या होने के साथ तरक्की के रास्ते में बांधना आती है। ऐसे में इन चीजों को समय रहते घर से निकाल देने में ही भलाई होती है। तो चलिए आज हम आपको ऐसी चीजों बताते हैं, जो घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलने का काम करती है। 

मकड़ी का जाला

धन की देवी लक्ष्मी की सफाई बेहद पसंद है। ऐसे में दीवारों पर लगे मकड़ी के जाले घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलाते हैं। इससे घर की सुख-शांति भंग होकर देवी मां की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। ऐसे में समय-समय पर घर की अच्छे से सफाई करें। साथ ही घर की दीवारों पर पड़ी दरारों को भी जल्दी भर दें। 

मधुमक्खी की छत्ता

घर पर मधुमक्खी का छत्ता दरिद्रता को न्योता देने का काम करता है। इससे धन की देवी लक्ष्मी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आपके घर पर मधुमक्खी की छत्ता है तो उसे तुरंत हटा दें। 

कबूतर का घोंसला

वास्तु के अनुसार, घर पर कबूतर का आना शुभ होता है। मगर वहीं इसका घोंसला अशुभ माना जाता है। इससे पैसों की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपके घर पर कबूतरों से घोंसला है तो उन्हें बिना कोई परेशानी पहुंचाएं किसी जगह पर रख आए। 

टूटा शीशा

वास्तु के अनुसार, घर में टूटा शीशा रखने से बचना चाहिए। इससे घर व सदस्यों पर नकारात्मक असर होता है। साथ ही पैसों की किल्लत का सामना करना पड़ता है। 

Content Writer

neetu