Vastu Tips: घर में रखी है ये चीजें तो अभी निकाल दें बाहर नहीं तो हो जाएंगे कंगाल

punjabkesari.in Sunday, Nov 20, 2022 - 05:40 PM (IST)

घर में रखी हुई चीजें भी आपके जीवन पर बहुत ही गहरा प्रभाव डालती हैं। खासकर वास्तु शास्त्र में ऐसे कुछ टिप्स बताए गए हैं जिनसे आप अपने जीवन को खुशहाल रख सकते हैं। वहीं कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिन्हें घर में रखने से आपके जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। यह चीजें आपके जीवन में नेगेटिव प्रभाव डालती हैं। वहीं दूसरी ओर यदि चीजें सही दिशा में रखी हैं तो आपको लाभ भी हो सकता है। आज आपको ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें रखने से जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में..

कांटेदार पौधे 

घर में कभी भी कांटेदार पौधे नहीं रखने चाहिए। यदि आपने घर में इस तरह के पौधे लगाएं हैं तो आपको जीवन में पैसे से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यह पौधे लगाना घर में अशुभ माना जाता है। इसके अलावा ऐसे पौधे भी घर में न लगाएं जिनमें से दूध निकलता हो। 

PunjabKesari

न हो एक से ज्यादा झाड़ू 

घर में एक से ज्यादा झाड़ू भी नहीं होना चाहिए। यदि आपकी झाड़ू खराब हो गई है तो भी उसे घर से बाहर निकाल दें। एक साथ ज्यादा झाड़ू रखने से भी घर में आपको पैसे से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शाम के समय में घर में झाड़ू न लगाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू भी आपकी आर्थिक स्थिति को बहुत ही प्रभावित करता है। 

खराब घड़ी 

घर में खराब घड़ी रखना भी अशुभ माना जाता है। बंद घड़ी आपके घर में नेगेटिव एनर्जी फैलाती है और आपकी किस्मत भी बंद कर देती है। इसलिए यदि घड़ी खराब हो गई है तो उसे तुरंत निकालकर फेंक दें। 

PunjabKesari

कबूतर का घौंसला 

घर में कबूतर का घौंसला होना भी अशुभता का प्रतीक होता है। यदि कबूतरों ने घर में घौंसला बनाया है तो उन्हें तुरंत निकाल दें। इससे आपको जीवन में पैसे से संबंधित समस्याओं करना पड़ सकता है। यह घौंसला घर में नेगेटिव एनर्जी भी लाता है। 

न हो टूटे फूटे बर्तन 

घर में टूटे फूटे बर्तन भी न रखें। यह आपका भाग्य कमजोर कर सकते हैं। यदि आपके घर में ऐसा कोई बर्तन है तो उसे तुरंत  घर से बाहर निकालकर फेंक दें। 

PunjabKesari

कबाड़

अगर आपको घर में जगह-जगह कबाड़ का सामान रहता है तो भी आपको जीवन में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इससे आपके घर की आर्थिक स्थिति भी प्रभावित होती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static