होली पर खरीद लें ये 3 चीजें, मां लक्ष्मी होंगी मेहरबान धन से भर जाएगी तिजोरी

punjabkesari.in Tuesday, Mar 07, 2023 - 06:57 PM (IST)

रंगों का त्योहार होली आज देश भर में धूमधाम से मनाया जाता है। एक-दूसरे को रंग लगाकर इस पवित्र त्योहार का शुभारंभ किया जाता है। फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है। चैत्र महीने की प्रतिपदा तिथि को रंगों का त्योहार मनाया जाता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, होली के दिन परेशानियों से बाहर निकलने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

चांदी का सामना खरीदना होता है शुभ 

होली पर व्यक्ति को संकट और रोगों से छुटकारा दिलवाने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। इन चीजों की खरीददारी होली पर करना शुभ माना जाता है। वहीं चांदी का सामान इस दिन खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इससे धन और ऐश्वर्या प्राप्त होता है। 

चांदी का छल्ला चमकाएगा किस्मत 

माना जाता है कि चांदी का छल्ला खरीदन और होली के दिन इसकी पूरे विधि-विधान के साथ पूजा करने से विशेष फल मिलता है। पूजा के बाद इस छल्ले को आप गले में धारण कर सकते हैं। इससे आपका भाग्य सुधरेगा और हर कदम पर किस्मत आपका साथ देगी। 

चांदी का सिक्का पूरी करेगा धन की कमी 

ज्योतिषाशास्त्रों के अनुसार, होली के दिन चांदी का सिक्का खरीदना काफी शुभ माना जाता है। चांदी का सिक्का खरीदकर इसे पीले कपड़े में हल्दी के साथ बांध लें। फिर इसे कपड़े के साथ मां लक्ष्मी को स्थापित कर दें। इसके अलावा होलिका दहन की राख को डिब्बी में डालकर तिजोरी या अलमारी में रखें। इससे आपके घर में धन की कमी नहीं रहेगी। 

चांदी की बिछिया से बनेगी मां लक्ष्मी की कृपा 

होली वाले दिन चांदी की बिछिया खरीदना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। खरीदने के बाद बिछिया को दूध से धोएं और किसी सुहागिन महिला को भेंट में दें। इसके अलावा आप इस सिंदूर को खुद भी धारण कर सकते हैं। मान्यताओं के अनुसार, इससे मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनेगी। 

                

Content Writer

palak