शिशु निकाल रहा है दांत तो Parents इन चीजों को करें डाइट में शामिल

punjabkesari.in Monday, Apr 25, 2022 - 01:32 PM (IST)

बच्चे के जन्म के बाद माता-पिता की जिम्मेवारी और भी बढ़ जाती है। जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता जाता है उसके शरीर का विकास होना शुरु हो जाता है। धीरे-धीरे बच्चे के शरीर में अलग-अलग तरह के बदलाव होने लगते हैं। जन्म के 9 महीने के बाद बच्चा दांत निकालने शुरु कर देता है। इस दौरान उसके शरीर में बहुत सी परेशानियां हो सकती हैं। जिनमें से उल्टियां और दस्त जैसी बीमारियों की शिकायत हो सकती है। इन बीमारियों के कारण बच्चा सुस्त और उदास होने लग जाते हैं। तो चलिए आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं जिनके जरिए आप बच्चे की सुस्ती और उदासी दूर कर सकती हैं...

चीनी और नमक का घोल पिलाएं

जब छोटा बच्चा दांत निकालता है तो उसे उल्टी और दस्त की समस्या होने लगती है। जिसके कारण बच्चा शरीर में कमजोरी महसूस करने लगता है। आप उसे चीनी और नमक को घोल पिलाएं। बच्चे को काफी आराम महसूस होगा। 

ज्यादा से ज्यादा पानी पिलाएं 

बच्चा जब दांत निकालता है तो दस्त और उल्टियों के कारण उसके शरीर से बहुत मात्रा में पानी निकलता है। आप उसे हाइड्रेट रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिलाएं। 

ठोस खाना खिलाएं

जब बच्चा दांत निकालता है तो आप उसे खाने के लिए ठोस चीजें ही दें। आप उसे डाइट में केला, सूप और खिचड़ी जैसी चीजें दे सकते हैं। ये चीजें उसके शरीर में हो रही कमजोरी को दूर करने में मदद करेगी। 

दूध पिलाएं

इस दौरान  बच्चे को भूख भी कम लगती है। ऐसी परिस्थिति में आप उसे थोड़ी-थोड़ी देर में दूध पिलाएं। आप उसे पानी भी पिला सकते हैं।

शहद चटाएं

आप बच्चे को शहद भी चटा सकती हैं। इससे उसे दांत में हो रहे दर्द से आराम मिलेगा। उल्टी, दस्त जैसी परेशानियां से भी राहत मिलेगी। 


 

Content Writer

Vandana