ये 5 चीजें डालती हैं सेहत पर असर, सोने से पहले भूलकर भी न खाएं

punjabkesari.in Wednesday, May 18, 2022 - 11:02 AM (IST)

स्वस्थ शरीर हर किसी की पहली पसंद होता है। जैसे-जैसे वक्त बदल रहा है सब अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरुक हो रहे हैं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छी डाइट और पर्याप्त मात्रा में नींद भी बहुत जरुरी है। यदि व्यक्ति की नींद पूरी न हो तो इसका सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ता है। व्यक्ति का शरीर बीमारियों से घिरने लगता है। रात में सोने से पहले आपको कई चीजों से परहेज करना चाहिए।  तो चलिए जानते हैं उनके बारे में...

चॉकलेट और पेन किलर न खाएं 

रात को सोने से पहले कभी भी चॉकलेट और पेन किलर का सेवन नहीं करना चाहिए। चॉकलेट में बहुत ही अधिक मात्रा में कैफीन पाया जाता है। कैफिन आपकी नींद को भी प्रभावित करता है। इसमें विटामिन-ई, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे तत्व पाए जाते हैं। रात में इसका सेवन करने से आपको अनिद्रा की समस्या हो सकती है। 

टमाटर का सेवन न करें 

 टमाटर का रात में सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही नुकसानदायक माना जाता है। इसमें एसिड बहुत ही अधिक मात्रा में पाया जाता है जिसके कारण आपको एसिडटी की समस्या हो सकती है। टमाटर में कैरोटनाइड्स भी पाए जाते हैं जो आपके इम्यून सिस्टम को प्रभावित करते हैं। 

प्याज का सेवन न करें

रात को कभी भी प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए। यह आपके पाचन तंत्र को प्रभावित करता है। इसका सेवन करने से आपके पेट में गैस बनती है जिससे आपकी नींद प्रभावित होती है। इससे आपके शरीर में एसिडिक रिएक्शन बढ़ाती है। हालांकि कई डॉक्टर रात को प्याज खाने की सलाह देते है। यदि आप इसका सेवन करना चाहते हैं तो डॉक्टर की सलाह जरुर लें। 

फलों का रस सेवन न करें 

आपको रात को फलों का सेवन भी नहीं करना चाहिए । इसमें भी एसिड बहुत ही अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह आपके शरीर में एसिडिक रिएक्शन कर सकते हैं। जिससे आपकी नींद भी पूरी तरह प्रभावित हो सकती है। 

एल्कोहल का सेवन न करें 

सोने से पहले कभी भी एल्कोहल का सेवन करना नहीं चाहिए। सिर्फ शराब में ही नहीं और भी बहुत सी चीजों में एल्कोहल पाया जाता है। एल्कोहल में पाए जाने वाले तत्वों के कारण आपकी नींद प्रभावित हो सकती है। 


 

Content Writer

palak