Health Alert! डायबिटीज का संकेत देते हैं ये लक्षण, दिखते ही तुरंत करवाएं टेस्ट

punjabkesari.in Thursday, Jan 27, 2022 - 02:09 PM (IST)

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। कम उम्र के बच्चे भी इसका तेजी से शिकार हो रहे हैं। इसके होने का मुख्य कारण गलत लाइफस्टाइल व खानपान है। इसके अलावा जेनेटिक कारण से भी व्यक्ति डायबिटीज का शिकार हो सकता है। इसके लक्षणों पर समय रहते गौर ना करने से समस्या बढ़ सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ संकेतों के बारे में बताते हैं, जिसे महसूस होने पर आपको तुरंत डॉक्टर से टेस्ट करवाने   की जरूरत है...

बार-बार यूरिन आने की समस्या

शरीर में शुगर की मात्रा अधिक होने पर किडनी इसे ब्लड से निकालने का काम करती है। इसके कारण व्यक्ति को बार-बार यीरिन आने की दिक्कत आती है। हेल्थ एक्सपर्ट अनुसार, इसतरह बार-बार वॉशरूम जाना डायबिटीज होने की ओर इशारा करता है।

जरूरत से ज्यादा प्यास लगना

बार-बार यूरिन आने से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। इसके कारण व्यक्ति को प्यास भी अधिक लगती है। ऐसे में यह स्थिति डायबिटीज होने की ओर इशारा करती हैं।

अचानक से भूख बढ़ना

शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ने से भूख भी अधिक लगने लगती है। इसके कारण शरीर अंदर से शुगर को निकालने की कोशिश करता है। मगर इससे खाने से मिलने वाला ग्लूकोस का लॉस होने लगता है।

ज्यादा काम किए बिना भी थकान महसूस रहना

शरीर में ब्लड शुगर लेवल की मात्रा बढ़ जाने पर व्यक्ति को बार-बार थकान महसूस होती है। ऐसे में इस परिस्थिति में बिना देरी किए तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

वजन कम होने की समस्या

अचानक वजन कम होने की स्थिति भी व्यक्ति को डायबिटीज की चपेट में आने का संकेत देती है। ऐसे में तुंरत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

धुंधला दिखाई देना

शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ जाने से आंखों की रक्त वाहिकाओं को भी नुकसान पहुंचता है। इसके कारण आंखों के लेंस में सूजन की समस्या होने का खतरा रहता है। इस वजह से धुंधला दिखाई देनी की दिक्कत हो सकती है। ऐसे में आप आई स्पेशलिस्ट के पास जाने के साथ डायबिटीज भी जरूर टेस्ट करवाएं।


नोट- ऊपर बताएं ये लक्षण डायबिटीज की जगह कमजोरी या अन्य किसी और कारण भी हो सकते हैं। ऐसे में इन्हें नजरअंदाज करने की जगह तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। ताकि समय रहते सही इलाज मिल सके।

 

 

 

Content Writer

neetu