हैवी पीरियड्स के चलते हो सकती है शरीर में आयरन की कमी, इन लक्षणों को न करें अनदेखा

punjabkesari.in Friday, Nov 18, 2022 - 04:14 PM (IST)

पीरियड के दौरान हर पांच में से एक महिला को हैवी ब्लीडिंग होती है। वैसे तो ये बहुत आम बात है लेकिन इसके चलते महिलाओं को बहुत सी परेशानियां को सामना करना पड़ता है। हैवी पीरियड से असहजता, चिड़चिड़ापन और कमजोरी जैसी बहुत सी समस्याएं होती है इसमें खून की कमी होना अहम है। इसे एनीमिया कहते हैं और इससे शरीर के रेड ब्लड सेल्स और हामोग्लोबिन का स्तर बहुत तेजी से कम होता है। शरीर में हामोग्लोबिन आयरन के निर्माण में मददगार होता है। साफ है कि पुरुषों के मुकाबले आयरन की कमी महिलाओं में ज्यादा होती है क्योंकि महिलाएं हर महीने पीरियड्स में काफी हद तक खून गंवाती हैं। कई महिलाओं को तो ये पता भी नहीं चलता कि उनके शरीर में आयरन की कमी है, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कैसे इसकी पहचान करें। साथ ही कैसे करें आयरन की कमी को दूर।

हैवी पीरियड्स

शरीर में आयरन की कमी हो तो महिलाओं के पीरियड्स पर भी इसका प्रभाव पड़ता है । इससे ब्लडिंग हैवी हो जाती है। एक्सपर्ट बताते हैं कि हर महीने पीरियड्स के दौरान 2-3 बड़ा चम्मच ब्लड फ्लो होता है। वहीं हैवी पीरियड्स होने पर महिला को हर 1-2 घंटे में पैड बदलते रहना होता है। वहीं हैवी पीरियड्स 8 दिनों से ज्यादा चलते हैं।

शरीर पीला होना

हैवी फ्लो की वज़ह से महिला के शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी हो जाती है और एनीमिया जैसी समस्या हो जाती है। इससे शरीर पीला दिखाई देने लगता है। यह पीलापन, स्किन, होठों, मसूड़ों और आंखों में दिखाई दे सकता है। यदि स्किन सामान्‍य से कम लाल हैं, तो कम आयरन इसका कारण हो सकता है। 45 से 50 प्रतिशत मामलों में पीलापन आयरन की कमी के कारण हो सकता है।

हार्ट डिजीज का खतरा

अनियमित हार्ट बीट, हार्ट का कमजोर होना या हार्ट फेलियर के लिए भी आयरन को जिम्‍मेदार माना जा सकता है। आयरन की कमी से हार्ट को प्रॉपर ब्‍लड फ्लो और ऑक्‍सीजन नहीं मिल पाता जिस वजह से हार्ट डिजीज होने का खतरा बढ़ जाता है। अधिकतर महिलाओं में आयरन की कमी होती है जिस वजह से उन्‍हें कई समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है। आयरन की कमी होने पर प्रॉपर डाइट के साथ ट्रीटमेंट करना जरूरी है।

सांस लेने में तकलीफ होना

आयरन की कमी से महिलाओं को सांस लेने में तकलीफ भी महसूस हो सकती है। शरीर में ऑक्‍सीजन की कमी से सांस लेने में दिक्‍कत आ सकती है। खासकर दौड़ते हुए या सीढि़यां चढ़ते वक्‍त ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

ऐसे करें उपचार

पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग अगर कम हो जाए तो आयरन  की भी कमी नहीं होगी शरीर में। इसलिए डॉक्टर से सलाह लें। इस स्थिति में डॉक्टर कुछ दवाओं के साथ-साथ लाइफस्टाइल में बदलाव की सलाह दे सकते हैं। जैसे-
 1. आहार में आयरन युक्त चीजें जैसे - अनार, चुकंदर, पालक इत्यादि को शामिल करे  नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। 
2. पीरियड्स के दौरान भारी काम न करें, बल्कि आराम करें। 
3. स्ट्रेस और डिप्रेशन से बचें इत्यादि।

Content Editor

Charanjeet Kaur