बच्चे के पेट में कीड़े होने पर दिखते हैं ये लक्षण

punjabkesari.in Tuesday, Jun 19, 2018 - 03:19 PM (IST)

बच्चों के पेट में कीड़े होना आम बात है। बच्चों के पेट में दर्द होने का एक कारण कीड़े होना भी हो सकता है। अगर यह कीड़े बच्चे की आंत में हो तो इसके कोई लक्षण नहीं दिखाई देते। यह बच्चों के पोषण को रोक देते हैं। इससे बच्चे को आयरन की कमी और उसका वजन कम हो सकता है। आज हम आपको ऐसे लक्षण बताएंगे, जो बच्चोें के पेट में कीड़े होने पर दिखाई देते हैं।

1. पेट में दर्द
पेट में दर्द होने के वैसे तो कई और कारण भी होते हैं लेकिन एक कारण पेट में कीड़े होना भी हो सकता है। बच्चे की आंत में कीड़े होने पर पेट दर्द होना आम बात है।

2. मुंह में चीजें डालना
बच्चे को पेट में कीड़े होने पर वह किसी भी चीज को मुंह में डालने लगते हैं। अगर मुंह में चीजें डालने से बच्चे की भूख कम हो जाए तो समझे कि बच्चे के पेट में कीड़े है।

3. बार-बार थूक आना
अगर बच्चे के मुंह मे बार-बार थूक आता हो तो समझे कि बच्चे के पेट में कीड़े हैं क्योंकि पेट में कीड़े होने पर बच्चे में लार उत्पादन बढ़ जाता है। जिसकी वजह से बच्चा पूरा दिन थूकता रहता है।

4. मल से बदबू आना
अगर बच्चे के मल से बहुत अधिक बदबू आती हो तो इसका कारण बच्चे के पेट में कीड़े होनी भी हो सकता है।

5. एनस के पास खुजली होना
यह शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालने के रास्ता है। सुबह के समय एनस के पास कीड़े पहुंच जाते हैं जिसके कारण बच्चे को खुजली और जलन होती है।

Punjab Kesari