इस दिन लगेगा साल का पहला Chandra Grahan, जानिए कौन सी राशियों पर होगा सबसे ज्यादा असर

punjabkesari.in Thursday, Apr 27, 2023 - 06:39 PM (IST)

सूर्य ग्रहण के बाद वैशाख मास की पूर्णिमा पर साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह चंद्र ग्रहण शुक्रवार, 5 मई को लगेगा। चंद्र ग्रहण तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लगेगा। यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत में नहीं दिखेगा। आइए इस बारे में ज्यादा जानते हैं इसके बारे में..

कितने बजे लगेगा चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण रात को 8 बजकर 44 मिनट से लेकर मध्य रात्रि करीब 1 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। इसकी अवधि लगभग 4 घंटे 15 मिनट की होगी।
कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण

साल का पहला चंद्र ग्रहण यूरोप, मध्य एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अटलांटिक, हिंद महासागर और अंटार्कटिका जैसी जगहों पर दिखाई देगा।
सूतक काल लगेगा या नहीं
 क्योंकि 5 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।


इन 2 राशियां संभलकर रहें

20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण मेष राशि में लगा था और सूर्य की सप्तम द्दष्टि तुला राशि पर पड़ रही थी। इसी राशि पर सबसे ज्यादा असर हुआ था। अब चंद्र ग्रहण तुला राशि में लग रहा है और यहां चंद्रमा- केतु की युति भी बन रही है। ऐसे में चंद्रमा की पहली द्दष्टि मेष राशि पर होगी। इसलिए मेष और तुला राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण में विशेष सावधानी बरतनी होगी। साथ ही, स्वाती नक्षत्र में जन्मे लोग भी सतर्क रहें।

Content Editor

Charanjeet Kaur