लहंगे या साड़ी से नहीं पंजाबी लुक से ससुराल वालों को करें इंप्रेस,  देखें शहनाज के बेस्ट सूट कलेक्शन

punjabkesari.in Friday, Jan 27, 2023 - 04:06 PM (IST)

'बिग बॉस 13' फेम शहनाज गिल आज अपना बर्थडे मना रही हैं। कुछ ही समय में शहनाज ने लोगों के दिलों में ऐसी जगह बना ली है, जहां पहुंचने में  कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। यह कहना गलत होगा कि शहनाज अपनी चुलबुली अदाएं और खूबसूरती के चलते ही जानी जाती है , बल्कि उनका फैशन सैंस भी किसी से कम नहीं है। वैसे तो वह हर आउटफिट में बेहद स्टाइलिश और सिज़लिंग नजर आती है, लेकिन सूट में उनका अलग ही रूप देखने को मिलता है। अगर आपकी भी नई- नई शादी हुई है और Traditional outfit से ससुराल वालों को इंप्रेस करना है तो  शहनाज के पंजाबी लुक कलेक्शन से आइडिया लेना ना भूलें। 

नीले रंग के  सूट में उनकी अदाएं और खूबसूरती देखने लायक है। कानों में इयरिंग और हाथों में चुड़ी और बालों में चोटी बनाकर वह पंजाबी कुड़ी लग रही है। इस तरह की सूट किसी पर भी जच सकता है। 


इस तरह का गोल्डन आउटफिट नई नवेली दुल्हन के लिए बेस्ट रहेगा।  पेस्टल गोल्डन जरदोजी कुर्ती में प्लंजिंग नेकलाइन के साथ फुल स्लीव्स कमाल की लग रही थी। साथ में पेअर किए गए मैचिंग शरारा में मल्टीकलर जरी वर्क किया गया था। हेवी एंब्रॉइडरी से सजा दुपट्टे में शहनाज बिल्कुल दुल्हन लग रही थी।


कुछ लोगों पर काला रंग खूब फबता है, शहनाज भी उन्ही में से एक है। काला सूट पहन पार्टी पर पहुंची शहनाज पर तो निगाहें हटने का नाम ही नहीं ले रही थी। इस लुक में वह सिंपल दिखने के साथ- साथ  काफी बोल्ड  भी लग रही थी। 

सफेद ज़रीदार सूट में पहुंची शहनाज की अदब और नजाकत ने सभी का दिल जीत लिया। सिल्वर कलर के पटियाला सूट के साथ सीक्वेंस एंब्रॉइडरी काफी कमाल की लग रही थी।  कुर्ती के साथ मैचिंग कलर की पटियाला सलवार में प्लीटेड डिटेलिंग दी गई थी।


सिंपल लुक और सादगी में रहकर भी लोगों का दिल कैसे जीतना है वह शहनाज से सीखें। इस रंग- बिरंगे सूट में वह बिल्कुल संस्कारी बहू की तरह दिखाई दे रही थी। आप भी ससुराल वालों को इंप्रेस करने के लिए इस तरह का सूट कैरी कर सकती हैं। 


पंजाब की कैटरीना का ये आउटफिट पंजाबी वाइब्स देता है। यदि सही  मेकअप और एक्सेसरीज़ के साथ एक्सेसराइज किया जाए तो  ऑल-व्हाइट आउटफिट भी आपके लुक पर चार चांद लगा सकता है। आप चाहे तो इसके साथ किसी और रंग का दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। 
 

Content Writer

vasudha