बहुत बड़ा दिल है इन सितारों का, अपने ही एक्स की शादी में पहुंचने से नहीं किया परहेज

punjabkesari.in Thursday, Jun 15, 2023 - 01:38 PM (IST)

जब हमारा प्यार कामयाब नहीं हो पाता तो हम यही सोचते हैं कि अब अपने एक्स की शक्ल कभी नहीं देखेंगे। हम उनसे जुड़ी हर यादों को भुला देना चाहते हैं, लेकिन फिल्मी सितारे ऐसा नहीं साेचते हैं। या तो उन्हें इन सब चीजों से फर्क नहीं पड़ता या फिर इनका दिल कुछ ज्यादा ही बड़ा है। चलिए आज बताते हैं उन सेलेब्स के बारे में जिन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड पहुंचकर एक अलग ही एक्सेंपल सेट किया। 

रणबीर कपूर

सबसे पहले बात करते हैं फिल्म स्टार रणबीर कपूर की। वैसे तो उनका नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है, जिनमें से सोनम कपूर भी एक थी। दोनों डेब्यू फिल्म सांवरिया की शूटिंग के वक्त ही दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। इन दोनों का अफेयर तो लंबा नहीं चला लेकिन इनकी दोस्ती बरकरार रही। तभी तो सोनम की शादी में रणबीर ने धांसू एंट्री मारकर सभी को हैरान कर दिया है। इस दौरान वह अपनी  गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ पहुंचे थे। 


हरमन बावेजा 

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा की शादी में वो गेस्ट भी पहुंचे जिनके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था। हरमन बावेजा जैसे ही  रेसिप्शन अटेंड करने पहुंचे तो सभी चौंक गए। दोनों के अफेयर की खबरें किसी से छिपी नहीं थी, ऐसे में हरमन बड़ा दिल दिखाते हुए प्रियंका की खुशी में शामिल हुए थे। 

शाहिद कपूर

एक समय था जब शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा की मोहब्बत के किस्से हर किसी की जुबां पर थे। बेशक दोनों की राहें अलग हो गई थी, लेकिन इन्होंने एक दूसरे से दूरी नहीं बनाई। तभी तो शाहिद ने प्रियंका की रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने में परहेज नहीं किया। इस दौरान उनकी पत्नी मीरा कपूर भी उनके साथ थी। 


 डिनो मोरिया 

इस लिस्ट में डिनो मोरिया का नाम भी शामिल है, जो एक्स गर्लफ्रेंड बिपाशा बसु की शादी में सज- धज कर पहुंचे थे।  एक वक्त पर डीनो और बिपाशा के अफेयर के खूब चर्चे होते थे, लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद भी डीनो और बिपाशा ने अपने बीच दूरियां नहीं आने दी। 


युवराज सिंह

एक वक्त था जब नेहा का नाम क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ जुड़ा था लेकिन उन्होंने अंगद बेदी को अपना जीवनसाथी चुना था। अपने रिसेप्शन पार्टी में नेहा ने  युवराज को बुलाया तो वह भी सारी पुरानी बातें भूलकर इस खास मौके पर पहुंचे। 


अनुष्का शर्मा

रणवीर और अनुष्का की केमेस्ट्री के बारे में तो सब जानते ही हैं। भले ये दोनों कुछ वक्त एक दूसरे के साथ रहे लेकिन जब अनुष्का को विराट से और रणवीर को दीपिका से प्यार हुआ तो दोनो के रास्ते अलग हो गए। वहीं अनुष्का की शादी में रणवीर उन्हें बधाई देने भी पहुंचे थे। दूसरी तरफ जब रणवीर और दीपिका की शादी हुई तो अनुष्का भी उन्हें बधाई देने पहुंची थी। 


आलिया भट्ट 

इस साल शादी के बंधन में बंधे सिड और कियारा के वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का मेला लग गया, लेकिन सिद्धार्थ के स्पेशल गेस्ट्स में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट। एक्ट्रेस बन-ठन कर अपने एक्स के खास दिन पर पहुंची थी। कुछ सालों पहले आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा की खबरों को खूब हवा महली थी, लेकिन अब ये दोनों अपनी- अपनी जिंदगी में खुश हैं। 
 

Content Writer

vasudha