Relationship Tips: शुरुआत की ये छोटी-छोटी गलतियां आगे चल कर बिगाड़ सकती है रिश्ता

punjabkesari.in Monday, Sep 09, 2019 - 02:43 PM (IST)

कहते है समय के साथ सब ठीक हो जाता है मगर यह बात पूरी तरह से सच नहीं है। कई चीजे वक्त के साथ और बिगड़ने लगती है। खासकर के कई परेशानियां जो शुरुआती समय रिश्ते के बीच में आती है वो अक्सर आगे चल कर और बढ़ जाती है। इसका एक ही सामाधान है कि आप अपने पार्टनर से उन समस्याओं के बारें में बात करें। उन्हें अपने पार्टनर से बेझिझक कहें। चलिए आपको बताते है कि अक्सर शुरुआती रिश्ते की ऐसी समस्याएं जिसकी समय के साथ बदतर होने की सबसे अधिक संभावना होती है।  

बिल्कुल अलग होना 

अगर आप और आपका पार्टनर एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है तो आगे चल कर आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

एक जैसे समय न बिताना 

अक्सर देखा गया है कि कई लोग शांति से अपना समय बिताना चाहते है तो कई पार्टी करके। ऐसे में दो लोग एक साथ नहीं रह सकते है। अगर आप और आपके पार्टनर के भी समय बिताने के अलग फंडे है तो यह आपके लिए ही नुक्सान है। 

कंट्रोल करने की आदत 

कभी भी दूसरे इंसान को कंट्रोल नहीं करना चाहिए। अगर आप या आपका पार्टनर एक दूसरे पर आर्डर करता है या किसी भी तरह से कंट्रोल करने की कोशिश करता है तो आप दोनों को बहुत प्रॉब्लम का सामना करना पड़ सकता है। 

ईमानदार न होना 

अगर आप या आपका पार्टनर एक दूसरे से छोटी बात पर भी बोल देते है तो यह बिल्कुल गलत है। आगे चल कर आप बड़ी बात पर भी जूठ बोल सकते है। 

बात को कहने पर झिझक 

कई बार इंसान एक बात कहने से 100 बार सोचता है मगर यह परेशानी आप अपने पार्टनर के साथ महसूस करती है तो इसका मतलब है कि आप उनके साथ कम्फर्टेबल नहीं है। 

रिलेशनशिप टिप: अपनी हर समस्या अपने पार्टनर से पहले कहे फिर किसी और से। 

Content Writer

shipra rana