Chanakya Niti: महिलाओं की ये चीजें देखकर उनके स्वभाव का चलता है पता
punjabkesari.in Monday, Jan 09, 2023 - 04:17 PM (IST)

आचार्य चाणक्य ने जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए कई तरह से सुझाव दिए हैं। चाणक्य नीति के अनुसार हर व्यक्ति के जीवन में जीवनसाथी सबसे ज्यादा अहिमियत रखता है। इसलिए महिला और पुरुष अपने लिए बेहतर जीवनसाथी ढूंढने की कोशिश करते हैं। महिलाओं को कैसा जीवनसाथी चाहिए, इसका जिक्र खुद चाणक्य ने अपनी नीतियां में किया है। वहीं आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में बताया है कि महिलाओं के कुछ ऐसे गुण होते हैं, जिन्हें देख कर उनके आदतों या के स्वभाव बारे में पता किया जा सकता है....
छोटी गर्दन
जिस महिला की गर्दन छोटी होती है, वह किसी भी निर्णय के लिए दूसरों पर निर्भर रहती हैं। वो खुद निर्णय नहीं ले पाती हैं।
लंबी गर्दन
जिस महिला की गर्दन की लंबाई चार उंगुलियों से ज्यादा होती है, वो अपने ही वंश के विनाश का कारण बनती है।
गालों पर डिंपल
हंसते समय जिन महिलाओं के गालों पर डिंपल पड़ते हैं, ऐसी महिलाओं का चरित्र अच्छा नहीं होता है।
पीली आंखें
जिस महिला की आंखें पीली और थोड़ी डरी-डरी हो, ऐसी महिलाओं का स्वभाव बहुत बुरा होता है।
चंचल आंखें
जिन महिलाओं की आंखें चंचल और स्लेटी रंग की होती है, ऐसी महिलाओं का स्वभाव बहुत ज्यादा अच्छा होता है।
हथेली पर निशान
जिस महिला की हथेली पर किसी मांसभक्षी पशु या पक्षी की आकृति दिखाई देती है, वो दूसरों के दुख का कारण बनती हैं।
लंबे-चौड़े दांत
जिन महिलाओं के दांत मोटे, लंबे और चौड़े जो बाहर निकलते दिखते हैं, ऐसी महिलाओं के जीवन में दुख ज्यादा रहता है।
कानों में बाल
ऐसी महिलाएं जिनके कान में बाल होते हैं और उनका आकार असमान होता है, वे घर में क्लेश का कारण बनती हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
CM आवास में आयोजित बैठक में नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, JDU के विधानसभा प्रभारियों की टीम को किया भंग

Recommended News

Parivartini Ekadashi: आज करें ये उपाय, श्री हरि की कृपा से खुशियां खटखटाएंगी आपका द्वार

Anant Chaturdashi का व्रत देता है 14 साल तक शुभ फल, जानिए पूजा की विधि और महत्व

अनंत चतुर्दशी के दिन इस शुभ योग में करें बप्पा का विसर्जन, मनचाहा वरदान देंगे विघ्नहर्ता

Pitru Paksha 2023 | इस दिन से हो रही है पितृपक्ष की शुरुआत, जानें तर्पण विधि