कैल्शियम की कमी होने पर मिलते है ये 10 बड़े संकेत

punjabkesari.in Sunday, Apr 01, 2018 - 04:22 PM (IST)

कैल्शियम: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी पोषक तत्वों के साथ कैल्शियम की भी जररूत होती है। शरीर के अलग अलग हिस्सों में कैल्शियम की अलग मात्रा होती है जैसे दांतों और हड्डियों में लगभग 99%। इसकी मात्रा कम होने पर दांत और हड्डियां कमजोर होने लगते हैं। इसके अलावा कैल्शियम की कमी होने से शरीर में कई बीमारियां हो सकती हैं। चलिए जानें 6 लक्षण जो बताते हैं कि आपके शरीर में कैल्शियम की कमी है।

कैल्शियम की कमी के लक्षण ( Symptoms of Calcium Deficiency)

हड्डियां कमजोर होना


शरीर मे कैल्शियम की कमी होने पर हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसके अलावा पूरे बदन में दर्द होने लगता है।अगर आपको भी रोजना हाथों पैरों में दर्द होने की समस्या रहती है तो इसको नजरअंदाज न करें। 


मासिक धर्म में दर्द


जिन महिलाओं में कैल्शियम की कमी होती है। उनको मासिक धर्म के दौरन दर्द होता है। इसके साथ ही मासिक धर्म देर से आना, इनरैगुलर होना भी कैल्शियम की कमी का संकेत है। 


 दांत कमजोर 


कैल्शियम की कमी सबसे पहले दांत में दिखाई देती है। दांतों की सड़न पहला लक्षण है। जब एक बार दांत सड़ने शुरू हो जाएं तो इनको टूटने में ज्यादा समय नहीं लगता। अगर बच्चों को बचपन में ही कैल्शियम की कमी हो जाए तो दांत बहुत देरी से निकालते हैं।


 नाखून कमजोर होना


अगर आपके नाखून बार-बार टूट रहें हो तो यह संकेत है कि आपके शरीर में कैल्शियम की कमी हो रही है। नाखूनों को बढ़ने के लिए कैल्शियम की आवश्यकता होती है। जब शरीर में इसकी मात्रा सही नहीं होती तो नाखून कमजोर हो कर टूटने शुरू हो जाते हैं।   


 थकान रहना
थोड़ा से चलाना या काम करने के बाद ही थकान महसूस हो तो समझ लें कि शरीर में कैल्शियम की है। शरीर में कम कैल्‍श्यिम के कारण अनिद्रा, डर लगना और चिंता रहना जैसे भी कुछ लक्षण दिखाई देते हैं। 


 दिल की धड़कन बढ़ना 
दिल को ठीक तरीके से काम करने के लिए कैल्शियम की आवश्यकता होती है। इसकी कमी होने पर दिल की धड़कन बढ़ने लगती है जिससे बेचैनी से महसूस होने लगती है। कैल्शियम दिल को सही तरह से पम्प करने में मदद करता है। 


बालों का झड़ना


बालों के विकास में कैल्शियम की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसकी कमी से बाल झड़ने लगते हैं और रुखे हो जाते हैं। अगर आपको ऐसी समस्या है तो ये शरीर में कैल्शियम की कमी का संकेत हो सकती है।

Content Writer

Anjali Rajput