भारत की ये जगहें नहीं मशहूर लेकिन हैं सबसे खूबसूरत (Pix)

punjabkesari.in Wednesday, Nov 09, 2016 - 05:08 PM (IST)

भारत में ऐसी बहुत सी जगहें है, जो प्रकृति की गोद में बसी है। भले ही ये जगहें कम मशहूर हो लेकिन यह बहुत ही खूबसूरत है। अगर आप भी इन जगहों पर घूमना चाहते है तो सबसे पहले इनकी खूबसूरती के बारे में जान लो। आइए जानते हैं कम मशहूर लेकिन सबसे खूबसूरत जगहें...
 

 

1. थॉसेघर फॉल्स

अगर आप लोनावला या खंडाला गए हैं और थॉसेघर फॉल्स नहीं गए तो आपने बहुत ही खास चीज़ नहीं देखी। यह जगह बेहद ही छोटे से खेड़े में है। यहां जाकर आप तैरने और पानी में मस्ती करने का लुत्फ ले सकते हैं। 

 

2. कास का पठार, महाराष्ट्र

यह टूरिस्टों की दृष्टि से कास का पठार नया नहीं है मगर फिर भी ये स्थान 850 अलग अलग प्रजातियों के फूल खिलने के कारण मशहूर है। अक्तूबर और नंवम्बर में यहा की सैर करना आपके लिए बहुत फायदे भरपूर होगा। 

 

3. संदाकफू,दार्जिलिंग

इस जगह को जहरीले पेड़ों का जंगल कहा जाता है क्योकि यहां पर पहाड़ों की चोटियों पर जहरीले एकोनाइट पेड़ पाए जाते हैं। इस जगह को पैराडाइज ऑफ ट्रैकर्स के नाम से भी जाना जाता है क्योकि यहां सिंगालीला रेंज ट्रैकिंग होती है। 

 

4. द्रास, लद्दाख

द्रास को भारत देश की सबसे ठंडी जगह और दुनिया की दूसरी सबसे ठंडी जगह माना जाता है। सर्दियों में यहां का तापमान 45 तक होता है। जम्मू व कश्मीर के करगिल जिले में स्थित एक द्रास बस्ती है।

 

5. अनंतपुरा लेक मंदिर, केरल

भारत की सबसे अनोखे स्थानों में शुमार केरल का अनंतपुरा लेक मंदिर भी शामिल है। वो स्थान है जो एक ख़ास रहस्य के लिए जाना जाता है। माना जाता है कि इस मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा एक 150 पुराने मगरमच्छ के हाथों में है। 

Punjab Kesari