पर्यटकों को खूब पसंद आती हैं Punjab की ये 5 जगहें

punjabkesari.in Monday, Apr 25, 2022 - 05:56 PM (IST)

वैसे तो आपने बहुत से राज्यों की सैर की होगी। पहाड़ों से लेकर ऊंची वादियों का नजारा लेने के लिए सभी हिमाचल, कश्मीर और उतराखंड जाते हैं। लेकिन इस बार की छुट्टियां आप पंजाब में बिता सकते हैं। भारत और पाकिस्तान के बॉर्डर पर बना हुआ पंजाब में बहुत सी आकर्षक दिशाओं के नजारे का लुत्फ ले सकते हैं। सिख गुरु रामदास का शहर अमृतसर पर्यटकों को बहुत ही पसंद आता है। यहां पर दुर्गायाणा मंदिर, जलियांवाला बाग और बहुत  सुंदर सी जगहों की आप सैर कर सकते हैं। इसके अलावा भी पंजाब में आप इन जगहों का रुख कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में...

अमृतसर 

पर्यटकों की अक्सर यहां पर लगी रहती है। यहां पर स्थित स्वर्ण मंदिर अमृतसर के सांस्कृतिक और वीरता से अवगत करवाता है। ये अपने स्वादिष्ट खाने के कारण पूरे देश में मशहूर है। यह सिख धर्म का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र है जो यहां पर हुई बहुत सी घटनाओं को दर्शाात है। जलियांवाला बाग और वाघा बार्डर जैसी जगहें इस बात का प्रतीक हैं। यहां पर वैसाखी का त्योहार भी बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। भारत के राज्य पंजाब का अमृतसर दूसरा सबसे बड़ा शहर है। आप यहां के अलग संस्कृति और शहीदों के स्मारक जलियांवाला बाग घूमने का प्लान बना सकते हैं। 

जालंधर

सिंधु घाटी की सभ्यता के बाद जालंधर को भी पंजाब के शहर का दर्जा दिया गया। यह बहुत ही पुराना और सुंंदर शहर है। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान जालंंधर ने बहुत ही अहम भूमिका निभाई थी। अपने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के कारण ये पर्यटकों को बहुत ही भाता है। रंगला पंजाब , हवेली, देवी तालाब मंदिर और गुरद्वारा तलहन साहिब जैसी बहुत सी धार्मिक जगहों की सैर आप कर सकेत हैं। रंगला पंजाब में आप पंजाबी खाने और पंजाबी रहन-सहन का मजा ले सकते हैं। 

चंडीगढ़

केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ पर्यटकों की मनपसंद जगहों में से एक है। यह राज्य पंजाब की राजधानी भी है। यहां पर आप सुखना झील में नौका विहार कर सकते हैं। ये जगह अपने स्वादिष्ट भोजन और संस्कृति के लिए लोगों को बहुत ही पसंद आती है। रॉक गार्डन, लीजर वैली और रॉज गार्डन जैसी जगहों की सैर आप कर सकते हैं। यहां पर राज्य की विधानसभा, उच्च न्यायलय और सचिवालय स्थित है। रॉज गार्डन में एशिया के सबसे बड़े गुलाब के बगीचे बने हुए हैं जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनते हैं। 

पटियाला 

पंजाब के शहरी क्षेत्रों में पटियाला चौथे नंबर पर आता है। ये गोल्डन कंट्री के दक्षिण-पूर्व कोणे में स्थित है। यहां पर राजपूत और मुग्लकला के मिश्रण से बनी वास्तुशिल्प कलाएं देखने को मिलती हैं। यह शहर अपने 5PS को लेकर बहुत ही लोकप्रिय है पटियाला शाही पग, परांदा, पटियाला सलवार, पटियाला पैग और पटियाला जुती। आप भी ऐसी खूबसूरत चीजों का लाभ उठाने के लिए पटियाला की सैर कर सकते हैं। 

पठानकोट

पठानकोट डलहौजी और कांगड़ा जाने वाले रास्ते के बीच में स्थित है। यह शहर पाकिस्तान की पश्चिम दिशा में स्थित है। साथ ही हरी भरी हरियाली और समृद्धि के लिए भी ये शहर बहुत ही प्रसिद्ध है। पठानकोट के पास चक्की नदी के आस-पास फैली हुई हरियाली देखकर यहां की सुंदरता और भी बढ़ जाती है। रंजित सागर बांध का खूबसूरत दृश्य आपका मन मोह लेगा। शॉपिंग के लिए आप नोवेल्टी मॉल जा सकते हैं इसमें पेटू फूड कोर्ट भी है। यहां पर आप स्वादिष्ट खाने का लाभ उठा सकते हैं।  

Content Writer

Vandana