शुगर को कंट्रोल रखने में बेहद मददगार हैं ये 6 तरह के बीच, जानिए लाजवाब फायदे

punjabkesari.in Monday, Jan 22, 2024 - 10:48 AM (IST)

खराब खान-पान और गलत जीवनशैली के चलते आजकल कई लोग बीमारियों से घिर रहे हैं, उन्हीं बीमारियों में से एक है डायबिटीज। डायबिटीज एक ऐसी लाइलाज बीमारी है जिसमें व्यक्ति का ब्लड शुगर लेवल काफी बढ़ जाता है। शुगर लेवल बढ़ जाने के कारण व्यक्ति को कई समस्याएं भी होने लगती हैं। इस बीमारी के चलते व्यक्ति का ब्लड शुगर लेवल भी काफी बढ़ जाता है। ऐसे में यदि आप भी डायबिटीज से जूझ रहे हैं तो चलिए आज आपको ऐसे बीज बताते हैं जो आपकी ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करेंगे। आइए जानते हैं...

मेथी के बीज 

इन बीजों का सेवन करने से शुगर काफी हद तक कंट्रोल में रहती है। मेथी के बीजों का गैलेक्टोमैनन के रुप में भी जाना जाता है। 

अंगूर के बीज 

अंगूर के बीज अक्सर लोग निकाल कर फेंक देते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। अंगूर के बीजों का सेवन करने से शुगर कंट्रोल में रहती है। 

तरबूज के बीज 

यह बीज डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद लाभकारी माने जाते हैं। यदि आपका ब्लड शुगर हाई रहता है तो दूध या फिर पानी में डालकर इन बीजों का सेवन कर सकते हैं।

जामुन के बीज 

यदि आपका भी ब्लड शुगर हाई रहता है तो जामुन के बीजों का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन करने से शुगर कंट्रोल में रहता है। 

चिया सीड्स 

चिया के बीजों का सेवन करके भी आप ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। कई स्टडी से यह पता चलता है कि चिया बीज इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार कर सकते हैं। इसे खाने के बाद ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलती है। 

कटहल बीज 

इन बीजों में एंटीऑक्सीडेंट्स और घुलनशील फाइबर वाले गुण पाए जाते हैं। यह गुण ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इनका सेवन करने से इंसुलिन का स्तर कंट्रोल रहता है। इसमें कम कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं। ऐसे में यह क्रोनिक डायबिटीज के लिए बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं।


 

Content Writer

palak