Bollywood Theme पर बने हैं ये रेस्टोरेंट, एक बार जरूर करें इनकी सैर

punjabkesari.in Saturday, Mar 03, 2018 - 11:55 AM (IST)

इंडिया मे तीन चीजों के लिए लोगों की दिवानगी सबसे ज्यादा है। एक खाना, दूसरा बॉलीवुड और तीसरा क्रिकेट। इनके प्रति अपना प्यार जाहिर करने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाते हैं। चाहे फिर उसके लिए उनको कितना कुछ भी क्यों न करना पड़े। फैन्स अब रेस्टोरेंट थीम के जरिए बॉलीवुड स्टार के लिए अपना प्यार दिखा रहे हैं। अगर आप भी खाना और बॉलीवुड स्टार पर बेस्ड रेस्टोरेंट में घूमने के शौकीन हैं, तो आज हम आपको कुछ एेसे ही जगाहों के बारे में बताएंगे। तो चलिए जानते हैं, उन फिल्मी सितारों पर बने रेस्टोरेंट के बारे में।


1. शहनशाह रेस्टोरेंट


बॉलीवुड के शहनशाह के फैन्स की गिनती का अंदाजा लगाना बहुत ही मुश्किल है। उनके लिए अपना प्यार दिखाने के लिए रेस्टोरेंट की दीवारों, ईंट, पत्थर मेन्यू के अलावा खाने की टेबल पर भी उनकी फिल्मों के नाम लिखे हैं। यहां आपको अमिताभ बच्चन की फेवरट डेशज पनीर टिक्का, चाइनीज डिशेज, होटशॉट पौटेटो, कैनलोनी रोल, सुर्ख पनीर और दाल रेजीडेंसी खाने को मिलेगा।
 

2. गरम-धरम ढाबा ते थेके रेस्टोरेंट


ये रेस्टोरेंट धर्मेंद्र की फिल्मों और डायलॉग्स पर बेस्ड है। जो की मुंबई में बनाया गया है। इस रेस्टोरेंट में आपको पंजाबी खाना खाने के मिलेगा क्योंकि धर्मेंद जी पंजाब से है इसलिए पंजाबी टच देने के लिए रेस्तरों मे सब कुछ इसी स्टाइल का है। रेस्तरां की केट्ली से लेकर दीवारों तक उनकी फिल्म के डायलॉग लिखे हैं। फूड भी है फिल्मी अंदाज पेश किया जाता है। यहांं दो लोगों के खाना के लिए 800 से 1000 रूपए बिल चुकाना पड़ेगा।


3. श्रीदेवी रेस्टोरेंट


चेन्‍नई में श्रीदेवी के फैन ने उनके नाम पर रेस्टोरेंट बनवाया है। इस रेस्टोरेंट में मेन्यू से लेकर सभी डिशेज के नाम भी श्रीदेवी के नाम पर है। यहां पर बनने वाले 100 से भी ज्यादा व्यंजन श्रीदेवी के नाम और उनकी फिल्मों पर। मेन गेट पर श्रीदेवी के नाम का बड़ा सा पोस्टर भी लगा है।


4. बाशा और कबाली पिज्जा रेस्टोरेंट

रेस्टोरेंट के अंदर जाते ही चारों और रजनीकांत की तस्वीरें मिलेगी। इसके अलावा रेस्टोरेंट के मेन्यू पर भी सारी डिशेज रजनी के नाम पर ही है।


5. भाईजान रेस्‍टोरेंट


सलमान खान के नाम पर खोला गया है यह रेस्टोरेंट मुंबई के मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित है। इस रेस्‍टोरेंट की दीवारों पर सलमान खान के पोस्‍टर मिल लगे हुए हैं। आपको यहां खाने में अंडा अपना अपना, दबंग 1 मटन, दबंग 2 चिकन और मछली नंबर वन जैसी डिशेज खाने को मिल सकती हैं।

 

6. 70mm, हैदराबाद रेस्टोरेंट


यह रेस्टोरेंट बॉलीवुड थीम पर बनाया गया है। यहां पर बॉलीवुट की फेमस फिल्मों के शानदार पोस्टर देखने को मिलेंगे। जो लोग बॉलीवुड फिल्मों से प्यार करते हैं, उनके लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। 

 

7. हीरो नबर .1 रेस्टोरेंट

गोविंदा को डेडिकेट यह रेस्टोरेंट नई दिल्ली के राजौरी गार्डन में बना है। यहां का सारा मैन्यू गोविंदा के नाम पर ही है।

 

8. मुंबई मैटिनी रेस्टोरेंट


यह रेरस्टोरेंट बॉलीवुड की फिल्मों को समर्पित है। यहां पर हर पुरानी फिल्म के पोस्टर लगे हैं। इसके साथ ही मेनू में पुरानी फिल्मों के नाम पर शॉट्स और इटालियन फूड खाने को मिलेगा। 

 

9. कैलेंडर किचन रेस्टोरेंट


यह रेस्टोरेंट मिस्टर इंडिया फिल्म के एक किरदार कैलेंडर से प्रभावित हो कर बनाया गया है। यह दिल्ली के राजौरी गार्डन में बनाया गया है। यहां कि सबसे फेमस डिश दही के कबाब और मटन रोगन जोश है।

 

10. सुपरस्टार रेस्टोरेंट


दोस्तो के साथ समय बिताने के लिए यह बहुत अच्छी जगह है। ये रेस्टोरेंट दिल्ली में बना है। मेनू भी बॉलीवुड अभिनेताओं के नाम पर रखा गया है।

 

Punjab Kesari