इन कारणों से हर लड़की के मेकअप किट में जरूर होनी चाहिए  Red Lipstick

punjabkesari.in Tuesday, May 29, 2018 - 01:20 PM (IST)

लिपस्टिक के बिना मेकअप अधूरा लगता है। लड़कियां ग्लैमरस लुक के लिए अपनी ड्रेस से मिला कर लिपस्टिक के शेड चूज करती है लेकिन यह जरूरी नहीं है कि आप अपनी हर आउटफट से मैचिंग करके ही लिपस्टिक के शेड लगाएं। आप केवल रेड कलर की लिपस्टिक से भी अपनी खूबसूरती को दोगुना कर सकती है। आज हम आपको बताएंगे कि रेड लिपस्टिक लड़कियों के मेकअप किट का क्यों जरूरी हिस्सा है।

1. हर कलर के आउटफिट के लिए है बेस्ट
रेड कलर की लिपस्टिक हर कलर की आउटफिट के साथ जंचती है। इसे लगाने से बोल्ड और ग्लैमरस लुक मिलती है। डार्क कलर होने के कारण कुछ लड़कियां इसे लगाने से हिचकचाती है लेकन उनका यह सोचना बिल्कुल गलत है।

2. ग्लैमरस लुक के लिए
जब आप सुबह ऑफिस या कॉलेज की जल्दी में ज्यादा मेकअप नहीं कर पाती तो आपका चेहरा डल दिखता है। ऐसे में बीबी क्रीम और काजल के साथ रेड कलर की लिपस्टिक लगाएं। चेहरे को ग्लैमरस लुक भी मिलेगा और आपका मेकअप भी आसानी से हो जाएगा।

3. लिप्स को लंबे समय तक करें रेडनेस
जब आप दूसरे शेड्स की लिपस्टिक चूज करते हैं तो वह कुछ समय बाद खराब नजर आने लगते हैं। अगर आप रेड कलर की लिपस्टिक लगाएंगे तो इसका कलर फीका पड़ने पर भी होंठो पर रेडनेस बना कर रखेगा। इससे आपकी लुक भी सही दिखेंगी।

4. हर स्किन पर करती है सूट
रेड शेड की लिपस्टिक हर स्किन टोन पर जंचती है और अट्रैक्टिव लुक बनाती है। अगर आपको डार्क रेड नहीं पसंद है तो आप ब्रिक रेड जैसे लाइट शेड्स चूज कर सकती है। इसे लगाने पर आप काफी यंग और एनर्जेटिक नजर आते हैं। यह चेहरे पर ब्राइटनेस और चार्म लाता है।

5. दांतों को दिखाए खूबसूरत
रेड कलर की लिपस्टिक दांतों के कलर को कंसील कर ज्यादा सफेद और चमकदार लुक देती है। 


 

Punjab Kesari