मां- बाप के साथ सोने से बच्चे की ये समस्याएं हो जाती हैं दूर

punjabkesari.in Friday, Feb 23, 2018 - 01:54 PM (IST)

आजकल माता- पिता दोनों ही वर्किंग हैं। वह अपने ऑफिस और घर के कामों में इतने बिजी हो जाते हैं कि अपने बच्चे के लिए समय ही नहीं निकाल पाते। एेसा करने से बच्चा धीरे- धीरे अपने पेरेंट्स से दूर होता चला जाता है। इससे कई बार बच्चा गलत संगत में भी पड़ जाता है। बच्चो को बुरी आदतों से दूर रखने के लिए उसके साथ समय बिताना बहुत जरूरी है। अगर आपको पूरा दिन बच्चे के साथ बैठने का समय नहीं मिलता, तो रात को बच्चों के साथ सोएं। इससे आपका और आपके बच्चे का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इसेक अलावा बच्चे के साथ सोने के और भी कई फायदें होते है। आज हम आपको बच्चों के साथ सोने से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे। 

 

1. सुरक्षित महसूस होना
रात को माता- पिता के साथ सोने से बच्चे के मन में डर नहीं रहता। वह बेफिक्रा हो कर सोता है। सबसे बड़ी बात रात को बच्चे के साथ सोने से वह अपने मन की बात बिना डरे अपने पेरेंट्स से कर सकता है। इतना ही नहीं बच्चे को अपनापन का एहसास भी होता है। जब बच्चे अकेले सोते हैं, वह खूद को असुरक्षित पाता है।

 

2. अच्छी नींद 


बच्चे को मां- बाप के साथ सोने से अच्छी नींद आती है। इसके साथ ही बच्चे को सुबह जल्दी उठने और रात को जल्दी सोने की आदत भी पड़ जाती है। जब आप अपने बच्चे के साथ समय व्यतीत करते हैं, तो उसको लगता है कि आप उससे सच में बहुत प्यार करते हैं।

 

3. बच्चे में आत्मसम्मान बढ़ना
जब बच्चा रात को माता- पिता के साथ सोता है, तो उसमें आत्मसम्मान भी बढ़ता है। इससे वह जीवनभर अपनी जिंदगी में खुश रहता है। बच्चों को दुनिया के साथ चलाने के लिए जरूरी है कि आप उसके साथ ज्यादा- ज्यादा समय गुजारे।

 

4.  मानसिक रूप से मजबूत


माता- पिता के साथ सोने से बच्चा उनके साथ एक नया जुड़ाव महसूस करते हैं। उसको इस बात का अहसास होता है कि जब भी वह मुसीबत में होगा तो उसके मां- बाप उ,के साथ हमेशा खडे रहेंगे। जब बच्चे को किसी बात की चिंता नहीं होगी, तो वह मानसिक रूप से मजबूत होगा।

 

5. बच्चों का खुश रहना
मात- पिता के साथ सोने से बच्चा खुश रहता है। इसके साथ ही वह किसी के दबाव में नहीं आता। माता- पिता के साथ सोने से उन्हें किसी भी बुरे व्यवहार का अनुभव नहीं होता। 

 

Punjab Kesari