फायदा नहीं, नुकसान भी पहुंचा सकते हैं ये कुछ आम नुस्खे

punjabkesari.in Thursday, Mar 15, 2018 - 03:12 PM (IST)

कई बार छोटी-मोटी हेल्थ प्रॉब्लम होने पर कुछ लोग घरेलू इलाज करने लगते हैं और खुद को डॉक्टर समझने लगते हैं। जिसके कारण उन्हें फायदा होने की बजाय नुकसान हो सकता है। जी हां, कई बार कुछ घरेलू नुस्खे भी सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं इसलिए कुछ उपचारों को घर पर नहीं करना चाहिए। आपको यह बात कभी नहीं भूलनी चाहिए कि हर बीमारी की ईलाज बिना डॉक्टर के नहीं किया जा सकता। आज हम आपको ऐसे ही हानिकारक घरेलू उपचार की जानकारी देगें जिस पर ध्यान देकर आप हेल्थ समस्याओं से बच सकते हैं।

1. ईयर कैंडलिंग


कई बार कुछ लोग कान की सफाई करने के लिए ईयर कैंडलिंग घरेलू उपचार का इस्तेमाल करते हैं जो कि बहुत ही खतरनाक उपचार है। इस उपचार में मोमबत्ती के आकार के बीवैक्स कोन को कान के अंदर रखा दिया जाता है और जब इसकी बाती को जलाया जाता है तो इससे से निकलने वाली कुछ बूंदे कान के अंदर चली जाती है। जिससे कान को नुकसान हो सकता है। इससे आप सुनने की क्षमता को भी खो सकते हैं।

2. बच्चों के मसूड़ो पर शराब लगाना
छोटे बच्चे जब दांत निकालते हैं तो मां-बाप उनके दर्द को कम करने के लिए उनके मसूड़ो पर शराब को इस्तेमाल करने लगते हैं जो कि उनके सेहत के नुकसानदायक होती है। शराब तो बड़ो के लिए ही इतनी हानिकारक होती है तो बच्चे इतने सेंसटिव होते हैं उनके लिए क्यों नही होगी।

3. जलने से हुए घाव पर मक्खन लगना


कुछ लोग शरीर के किसी हिस्से के जलने से हुए घाव पर मक्खन लगाना बहुत बढ़िया घरेलू उपचार मानते हैं लोकिन वह यह नहीं जानते इसे लगाने से घाव पर संक्रमण पैदा हो सकते हैं।

4. मुंहासो पर टूथपेस्ट का इस्तेमाल
यह तो सभी को ही पता है कि टूथपेस्ट का इस्तेमाल दांतों की सफाई के लिए किया जाता है लेकिन कुछ लोग इसे मुहांसो पर भी लगाते हैं जो उस हिस्से पर जलन पैदा करके इसे बढ़ा सकते हैं।

5. उंगली से मस्सा हटाना


कई बार कुछ लोग उंगली से मस्से हटाने के लिए किसी तेज वस्तु का इस्तेमाल करते हैं जिसके कारण संक्रमण होने की संभावना हो सकती है और चोट का निशान भी बन सकता है।

6. गले से फिश बोन निकालना
गले में फिश बोन या कांटा फसने पर कुछ लोग इसे हाथ की उंगलियो से निकालने लगते है जो कि खतरनाक उपचार है। इससे गले के अंदर चोट लग सकती है।

7. आंखो की फुंसी पर सुई मारना


आंख पर फुंसी होने पर कुछ लोग इस पर सुई मारकर इसकी पस को निकालने लगते हैं। जिससे गंदगी उनकी आंख के अंदर जा सकती है और आंख को नुकसान हो सकता है।

8. लहसुन का इस्तेमाल
लहसुन का इस्तेमाल कोलेस्ट्रॉल स्‍तर के रक्तचाप को कम करने के लिए किया जाता है लेकिन इसका इस्तेमाल वॉरफेरिन मेडिसिन के साथ करने से शरीर को नुकसान हो सकता है। इससे दिल के दौरे की समस्या हो सकती है।

 

Punjab Kesari