घर में Positive ऊर्जा बनाए रखते हैं ये पौधे

punjabkesari.in Monday, May 29, 2017 - 12:40 PM (IST)

पंजाब केसरी (इंटीरियर) : सभी लोगों को अपने घर और दफ्तर में पौधे लगाने का शौंक होता है। इससे वातावरण स्वच्छ रहता है और घर भी सुंदर लगता है। ज्यादातर लोग घरों में रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधे लगाते हैं लेकिन कुछ ऐसे पौधे होते हैं जिन्हें घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा फैलती है। आइए जानिए ऐसे ही कुछ प्लांट्स के बारे में 


1. लिली
लिली एक ऐसा पौधा है जिसके फूल बहुत ही सुंदर होते हैं। यह घर को तो सुंदर रखता ही है, साथ में हानिकारक और विषैली गैसों को घर से बाहर निकालता है। इसके अलावा यह मानसिक और शारीरिक समृद्धि भी प्रदान करता है। यह पौधा अंधेरे और सूरज की रोशनी के बिना ही पनपता है इसलिए इसे घर के अंदर किसी भी कोने में रख सकते हैं।

2. चमेली (Jasmine)
पति-पत्नी में मधुर संबंध बनाए रखने में यह पौधा काफी सहायक है। जैस्मीन का पौधा सकारात्मक ऊर्जा को अपनी तरफ आकर्षित करता है और संबंधो को मजबूत बनाता है। इस पौधे को घर के उत्तर-पूर्वी हिस्से में रखने से फायदा होता है।

3. रोजमैरी
रोजमैरी के पौधे में छोटे-छोटे लेकिन बहुत ही खूबसूरत फूल लगे होते हैं जो घर की शोभा बढ़ाते हैं। यह हानिकारक और विषैले पदार्थों को खत्म करके हवा को साफ करता है और बीमारियों को दूर रखता है। रोजमैरी के फूलों की सुंगध से मूड बदल जाता है और मन को शांति मिलती है।

4. मनी प्लांट
यह एक ऐसा पौधा है जो हर घर में आसानी से देखने को मिलेगा। इससे घर में ताजगी और हरियाली आती है। घर की नैगेटिव ऊर्जा और स्ट्रैस को दूर करने के लिए किसी कोने में इस पौधे को लगाना चाहिए।

5. आर्किड
यह बहुत ही सुंदर सफेद रंग के फूलों वाला पौधा है जो पॉजिटिव ऊर्जा को घर में बिखेरता है। यह सभी आकार में मिल जाता है और इसके फूल काफी लंबे समय तक फ्रैश रहते हैं। ऑर्केड का पौधा रात के समय ऑक्सीजन गैस छोड़ता है जो सांस लेने के लिए बहुत जरूरी होती है। ऐसे में इस पौधे को कमरे के अंदर रखना चाहिए।

6. एलोवेरा
एलोवेरा का पौधा सेहत और त्वचा दोनों के लिए ही बहुत फायदेमंद होता है। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करता है और सौभाग्य लाता है। इसे सूरज की रोशनी में या घर के अंदर कहीं भी रख सकते हैं।

Punjab Kesari