शुद्ध हवा ही नहीं, बीमारियों और कर्ज से मुक्ति दिलाते हैं ये पौधे

punjabkesari.in Friday, Sep 04, 2020 - 10:00 AM (IST)

घरों पर पेड़- पौधे लगाना आम बात हैं। बहुत से लोग इसे घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए लगाना पसंद करते हैं। मगर ये दिखने में सुंदर लगने के साथ घर के वातावरण को भी सकारात्मक ऊर्जा से भर देते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर पौधों से घर का वातावरण शुद्ध होने के साथ खुशनुमा माहौल बनाए रखने में मदद मिलती है। साथ ही धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जिनमें देवी-देवताओं का वास माना जाता है। ऐसे में इन्हें घर पर लगानेसे बीमारी और कर्ज से राहत मिलती है। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही पौधों के बारे में बताते हैं, जिसे घर पर लगाने से सुख-समृद्धि बढ़ने के साथ शारीरिक व मानसिक परेशानियां दूर होने में मदद मिलती है...

बांस का पौधा

घर पर बांस का पौधा लगाने से सुख-समृद्ध आने के साथ घर का वातारवण शुद्ध व खुशनुमा बनता हैं। पैसों से जुड़ी परेशानियां दूर हो तरक्की के रास्ते खुलते हैं। साथ ही जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।

तुलसी

तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है। भगवान विष्णु को अतिप्रिय होने से इसे बेहद पवित्र माना गया है। मान्यता है कि तुलसी को घर के आंगन में लगाने से घर का वातावरण खुशनुमा बना रहता है। लड़ाई-झगड़े, कलह-क्लेश दूर हो घर के सदस्यों में एकता बनी रहती है। पैसों से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती है। साथ ही तुलसी में औषधीय गुण होने से रोजाना इसकी पत्तियों का सेवन करने से मौसमी सर्दी-जुकाम से लेकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के होने का खतरा कई गुणा कम हो जाता है।

मोगरा

हिंदू धर्म में मोगरे के पौधे को शुभता का प्रतीक माना जाता है। इसकी खुशबू से पूरा घर महका रहता है। ऐसे में घर पॉजिटिविटी बनी रहती है। घर के सदस्यों में चल रहा मनमुटाव दूर हो खुशहाली बनी रहती है। गुणों की खान होने से मोगरे के फूल एरोमा थैरेपी के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। साथ ही स्किन व शरीर में होने वाले दर्द या एलर्जी को दूर करने के लिए इसके फूलों को प्रयोग किया जाता है।

शमी का पौधा

इस पौधे का संबंध न्याय के देवता शनि महाराज से माना जाता है। इसे घर पर लगाना बेहद लाभकारी होता है। कर्ज व लंबे समय से बीमार से परेशान लोगों को शमी का पौधा घर के मुख्य दीवार की बाईं ओर लगाना शुभफलदाई रहेगा।

मनीप्लांट

वास्तु के अनुसार, मनीप्लांट को घर पर लगाना बेहद शुभ फलदाई होता है। इससे वातावरण शुद्ध होने के साथ पैसों से जुड़ी परेशानियों दूर होती है। इसे धन की देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। ऐसे में इसे हमेशा घर की दक्षिण- पूर्व दिशा में लगाने से वास्तुदोष दूर होने में मदद मिलती है। 

Content Writer

neetu