मेन गेट पर लगाएं ये पौधे, घर की खुशियों में लगेंगे चार-चांद

punjabkesari.in Thursday, Jun 02, 2022 - 02:14 PM (IST)

पेड़-पौधे घर की शोभा पर चार-चांद लगा देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कई पेड़-पौधे आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार करते हैं। इनको घर में लगाने से आपके घर में सुख-शांति और खुशहाली भरा माहौल बना रहता है। इन पौधों से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

फर्न प्लांट 

यह पौधा देखने में भी बहुत ही सुंदर होता है। इस प्लांट को भी बहुत ही लकी माना जाता है। इसे घर के बाहर लगाने से घर के अंदर पॉजिटिविटी आती है। साथ ही चार्म और तरक्की के लिए भी इस पौधे को बहुत ही शुभ माना जाता है। 

PunjabKesari

जैस्मिन प्लांट 

इसे चमली के पौधे के नाम से भी जाना जाता है। आप अपने घर के मुख्य द्वार पर इस पौधे को लगा सकते हैं।  मुख्य द्वार पर यह पौधा बहुत ही लकी माना जाता है। इस पौधे की हल्की और भीनी-भीनी खुशबू आपके घर को महकाने में मदद करती है। इस पौधे को घर में लगाने से आपके घर में पैसे का आगमन हो सकता है। 

PunjabKesari

पाम ट्री 

इसे एयर प्यूरीफायर के रुप में भी जाना जाता है। इस पौधे की देखरेख करना भी बहुत ही आसाना होता है। आप इसे घर के मुख्य द्वार पर लगाएं और पानी भी अवश्य दें। इससे आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो भी बढ़ता है। जिससे घर में सुख-समृद्धि बढ़ने लगती है। 

PunjabKesari

नींबू का पौधा 

फेंगशुई के मुताबिक, आपके घर के बाहर लगा हुआ नींबू का और नांरगी पेड़ बहुत ही शुभ माना जाता है। यह आपके घर में गुड लक चार्म की तरह कार्य करता है। इससे आपकी किस्मत भी बहुत ही अच्छी रहती है। आप इसे घर के मेन गेट या फिर दाई और लगा सकते हैं।

तुलसी का पौधा

तुलसी को घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। घर में से नेगेटिव एनर्जी भी निकल जाती है। यह पौधा रात दिन ऑक्सीजन छोड़ता है। मुख्य द्वार पर इसे लगाने से आपके घर का वातावरण भी शुद्ध होगा। घर के सदस्यों के लिए भी यह पौधा बहुत ही लकी माना जाता है। इसे घर में लगाने से पैसे का आगमन होता है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static