Couples के लिए बेहतरीन है ये जगहें, हनीमून के लिए आज ही करें लिस्ट में शामिल

punjabkesari.in Monday, Apr 18, 2022 - 03:32 PM (IST)

भारत देश अपनी खूबसूरती और सुंदर वातावरण के कारण पूरी दुनिया में मशहूर है। कपल्स भी शादी के बाद ऐसी ही जगह तराशते हैं यहां प्रकृति का सुंदर नजारा देखा जा सके। मौसम को ध्यान में रखकर ही जगह चुननी चाहिए। खासकर गर्मियों के मौसम में आप किसी ठंडी जगह की सैर कर सकते हैं। यहां पर आप कड़कड़ाती धूप से दूर रहकर प्रकृति का मजा ले सके। तो चलिए बताते हैं आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में...

आगरा 

प्रेम के प्रतीक इस शहर को कौन नहीं जानता। दूर-दूर से पर्यटक इसकी खूबसूरती का नजारा लेने के लिए आते हैं। यहां पर देखने के लिए  बहुत सी जगहें हैं। आप अपने पार्टनर के साथ रेस्टोरेंट में रहकर खिड़की से ताज महल की सुंदरता का नजारा भी ले सकते हैं। शाम को यदि आप पार्टनर के साथ ताजमहल का रुख करते हैं तो इससे सुखद अनुभव नहीं हो सकता। इसके अलावा अंगूरी बाग, पंचमहल आगरा किला, सुर सरोवर पक्षी जैसी जगहों की सैर कर सकते हैं। 

मनाली 

हिमाचल के ऊंचे-ऊंचे पहाड़ो पर बसा हुआ शहर मनाली पर्यटकों को बहुत ही प्रिय होता है। आप यहां पर अपने पार्टनर के साथ सोलंग घाटी, तीर्थ स्थल और कसौल की प्रकृति का लुत्फ ले सकते हैं। रिवर राफ्टिंग, कैंपिंग, रॉक क्लाइंबिंग और ट्रैकिंग का मजा ले सकते हैं। धूप और गर्मी से दूर मनाली में आप अपने पार्टनर के साथ कुछ बेहतरीन पल बिता सकते हैं। 

दार्जिलिंग

दार्जिलिंग को क्विन्स ऑफ हिल्स के नाम से भी जाना जाता है। कपल्स के लिए ये जगह बहुत ही शानदार है। ये चारों तरफ हरियाली से घिरी हुई है। यहां पर आप पुराने समय के स्कूल, ब्रिटिश इमारतें और चाय के बागान भी देख सकते हैं। 

ऊटी 

कपल्स के लिए ऊटी बहुत ही शानदार जगह है। यह जगह तमिलनाडु में स्थित है। आप यहां पर प्रकृति के साथ-साथ हरियाली का भी मजा ले सकते हैं। यहां आप कामराज सागर झील, ऊटी झील और बॉटनिकल गार्डन की खूबसूरती का  लुत्फ भी उठा सकते हैं। गर्मियों में ऊंचे-ऊंचे पहाड़ आपकी ठंडक का एहसास देंगे। 

 ओली 

औली उतराखंड जिले में स्थित है। आप अपने पार्टनर के साथ प्राकृतिक सुंदरता का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा आप यहां पर कैंपिंग, सैर और बहुत ही लुभावने दृश्य का नजारा ले सकते हैं। हनीमून बीताने के लिए औली बहुत ही अच्छी जगह है। 


 

Content Writer

Vandana