कही ये तस्वीरें तो नहीं बन रहीं आपके बुरे वक्त की वजह ?

punjabkesari.in Friday, Aug 16, 2019 - 10:55 AM (IST)

घर में दीवारों पर टंगी तस्वीरें या फिर बिना जरुरत के रखा सामान घर के वास्तु दोष बिगाड़ता है। ऐसे में जरुरी है कि जीवन में खुशियों के पल हमेशा बनाए रखने के लिए अपने आसपास पड़ी वस्तुओं पर नजर डाली जाए। तो चलिए आज बात करते हैं उन तस्वीरों और कुछ चीजों के बारे में जो घर के वास्तु दोष बिगाड़ने में जिम्मेदार है।

तस्वीरें

घर में दीवारों पर टंगी तस्वीरें नेगेटिव और पॉजीटिव एनर्जी के लिए जिम्मेदार होती हैं। इतिहासिक ईमारतों को पसंद करने वाले लोग कई बार घर में ताजमहल की तस्वीर लगा लेते हैं। मगर इसकी तस्वीर घर में लगाना अशुभ माना जाता है। ताजमहल को अकबर ने अपनी पत्नी की याद में बनवाया था। इसी स्थान पर मुमताज की कब्र भी बनी हुई है। इन दो वजहों के कारण ताजमहल की तस्वीर घर में लगाना वास्तु के हिसाब से अशुभ माना जाता है।

नटराज की मूर्ति

नटराज भगवान शिव का ही रुप हैं। ऐसा माना जाता है कि जब भगवान शिव ने क्रोध में तांडव किया था तो उन्होंने नटराज का रुप लिया था। ज्यादातर डांस करने वाले लोग भगवान शिव के नटराज रुप की पूजा करते हैं। यदि आप भी नृत्य से संबंध रखते हैं तो आप नटराज देव की मूर्ति अपने कार्य स्थल पर रख सकते हैं। मगर घर में यह मूर्ति रखना वास्तु के हिसाभ से अशुभ माना जाता है।

महाभारत की तस्वीर

कई लोग गौरवमयी महाभारत को याद रखने के लिए घर में युद्ध की तस्वीर लगाना पसंद करते हैं। मगर ऐसा करने से आपके घर में युद्ध जैसा माहौल बन सकता है। रिश्तों में तकरार पैदा हो सकती है। कोशिश करें, भगवान कृष्ण की नटखट अदाओं वाली तस्वीरें घर में लगाएं।

जंगली जानवर

जंगली जानवर जैसे शेर, जंगली हाथी-भालू आदि की तस्वीरें भी घर पर लगाना अशुभ माना जाता है। आप चाहें तो अपनी मनपसंद का जीव घर में रख सकते हैं। मगर किसी भी तरह के जीव की तस्वीर घर में लगाना अशुभ माना जाता है।

कांटेदार पौधे

कांटेदार पौधों की तस्वीरें भी घर में लगाना अशुभ माना जाता है। ये तस्वीरें घर में लगाने से सदस्यों के बीच अनबन का कारण बनते हैं। यदि आपका अच्छा खासा चला आ रहा अच्छा वक्त किसी कारणवश बुरे वक्त में तबदील हो चुका है तो आज ही दीवारों पर लगी कांटेदार तस्वीरें हटा दें।

फव्वारे

कई लोग गार्डन की खूबसूरती में चार-चांद लगाने के लिए उसमें फाउंटेन लगाना पसंद करते हैं। मगर इसे लगाने से घर के वास्तु दोष बिगड़ते हैं। अगर फिर भी फव्वारा लगाने की आपकी इच्छा हो तो वास्तु के अनुसार पानी की सही दिशा को ध्यान में रखते हुए ही इसे घर में लगवाएं।

डूबता हुआ जहाज

डूबता हुए जहाज की तस्वीर घर में लगाने से चारों तरफ नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है। ऐसी तस्वीरें घर के सदस्यों पर बुरा प्रभाव डालती हैं। ऐसी तस्वीरों का घर में होना घरवालों को डिप्रेशन का शिकार भी बना सकता है।

इन सब के अलावा सूखे पेड़, पुरान टूटे पहाड़, अल्मारी में पड़े पुराने फटे कपड़े आदि रखने से भी घर के वास्तु दोष बिगड़तेे हैं। इन्हें या तो किसी गरीब को दान कर दें या फिर फेंक दें। घर में इन सब पुरानी चीजों को पड़े रहना घर की आर्थिक स्थिति के लिए हानिकारक सिद्ध होता है।  


 

Content Writer

Harpreet