प्रैग्नेंसी ही नहीं, पीरियड्स रूकने के हो सकते है ये कारण

punjabkesari.in Monday, Nov 07, 2016 - 12:47 PM (IST)

जब किसी महिला को अचानक से पीरियड्स रूक-रूक कर या बिल्कुल ही बंद हो जाते है तो वह उस औरत के लिए चिंता का कारण बन जाता है कि आखिर ये कोई बड़ी समस्या तो नहीं। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा हो रहा है तो इस खबर को जरूर पढ़ें और जानें कि पीरियड्स के अचानक से रूकने के क्या- क्या कारण हो सकते है। 

 


1. जब आपका वजन अचानक से बढ़ या घट जाता है तो ऐसी स्थिति में पीरियड्स रूकने की समस्या हो सकती है। 

 

2. डॉक्टरों के मुताबिक पीरियड्स रूकने या उनमें देरी होने का कारण तनाव भी हो सकता है। इसलिए तनाव से बचने की कोशिश करें। 

 

3. अगर थाइरॉइड ज्यादा बढ़ जाए या घटने लगे, तब भी मासिक चक्र में गड़बड़ी हो सकती है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर के पास जाएं। 

 

4. पॉलि‌सिसटिक ओवरी सिंड्रोम होने पर भी पीरियड्स रूकने की समस्या हो सकती है। ऐसी स्थिति में कई बार महिलाओं की ब्रैस्ट और चेहरे पर उनचाहे बाल आने लगते है।

 

5. कुछ औरतों में मेनोपॉज का समय उम्र से पहले ही आ सकता है। ऐसे में अगर महिलाएं बर्थ-कंट्रोल पिल्स लेती हैं तो भी पीरियड्स में गड़बड़ी हो सकती है। 
 

Punjab Kesari