इस सावन इन लोगों पर रहेगी भोलेनाथ की विशेष कृपा, करियर में मिलेगी तरक्की

punjabkesari.in Thursday, Jul 29, 2021 - 03:58 PM (IST)

सावन का पवित्र महीना चल रहा है। भगवान शिव को समर्पित इस मास में भोलेनाथ की विशेष तौर पर पूजा की जाती है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, सावन के हर सोमवार को खास योग भी बन रहे हैं। ऐसे में इस दौरान व्रत रखने व पूजा करने से जीवन की सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। वहीं सावन के पवित्र महीने में कुछ राशियों पर भोलेनाथ की विशेष कृपा रहेगी। ऐसे में इन्हें जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिलने के साथ करियर में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि

इन लोगों के लिए सावन का महीना बेहद शुभ रहेगा। इन्हें किस्मत का साथ मिलने से मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। इस दौरान इनके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। लाभ कमाने के कई अवसर मिलने से इनकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी।

कर्क राशि

सावन के पवित्र मास में कर्क राशि वालों पर शिव जी की असीम कृपा रहेगी। इनके रुके हुए काम पूरे होने से तनाव दूर होने में मदद मिलेगी। ये लोग इस दौरान नए योजनाओं में भी काम कर सकते हैं। घर में भी धार्मिक माहौल रहने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। माता-पिता का भी पूरा सहयोग मिलेगा। ऐसे में इन लोगों को सावन के पवित्र महीने में लाभ कमाने के कई अवसर मिलेंगे।

तुला राशि

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, सावन मास में तुला राशि वाले जातकों पर भगवान शिव की असीम कृपा रहेगी। इस दौरान इन्हें किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जिन लोगों का पैसा कहीं फंसा हुआ है उन्हें यह मिलने के योग बन रहे हैं। कारोबार व नौकरी में तरक्की मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही इन लोगों को माता-पिता के सहयोग से किसी जरूरी काम में सफलता हासिल हो सकती है।

कुंभ राशि

इन लोगों के इस दौरान रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। भगवान शिव की कृपा कुंभ राशि के लोगों पर होने से समाज में इन्हें खूब मान-सम्मान मिलेगा। वहीं नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। कुंभ राशि वालों को इस दौरान धन लाभ हो सकता है। इसके अलावा जो लोग कोई नया काम शुरु करने की सोच रहे हैं उनके लिए यह मास बेहद शुभ रहने वाला है।

मीन राशि

सावन मास मीन राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, इस दौरान इनके भाग्योदय होने के प्रबल आसार नजर आ रहे हैं। इस समय इन लोगों को अपनी कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। वहीं लेन-देन के कार्यों में भी इन्हें फायदा मिलेगा। नौकरी व कारोबार से जुड़ी समस्याएं दूर होगी। साथ ही आय बढ़ने की संभावना है।

Content Writer

neetu