ये लोग भूलकर भी न करें तरबूज का सेवन, हो सकती हैं कई परेशानियां!

punjabkesari.in Friday, Apr 14, 2017 - 07:17 PM (IST)

पंजाब केसरी(सेहत): गर्मियों में अधिकतर लोग तरबूज खाना पसंद करते हैं। तरबूज एक तरफ जहां शरीर को ठंडक देता हैं वहीं यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। वहीं कुछ लोगों को तरबूज नुकसान भी पहुंचा सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि किन लोगों को तरबूज नहीं खाना चाहिए।

1. अस्थमा

अस्थमा के मरीजों को तरबूज खाने से अटैक भी हो सकता है। दरअसल, इसमें अमीनो एसिड पाया जाता है जोकि अस्थमा के मरीजों के लिए हानिकारक होता है। 

2. हार्ट प्रॉब्लम

तरबूज में पोटाशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है लेकिन हार्ट के मरीजों को अधिक पोटाशियम नहीं लेना चाहिए। 

3. पेट संबंधित समस्या

किसी भी चीज का अधिक सेवन करने से शरीर को नुकसान पहुंचता है। एेसे ही अगर तरबूज का अधिक सेवन किया जाए तो पेट संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

4. किडनी प्रॉब्लम

जिन लोगों को किडनी की समस्या हैं उन्हें तरबूज का सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें मिनरिल्स की मात्रा अधिक होती है जिसके कारण यह समस्या बढ़ सकती है। 

5. डायबिटीज 

तरबूज काफी मीठा होता हैं। इसमें अधिक शुगर होने के कारण डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे परेशानी हो सकती है। 

Punjab Kesari