रिलेशनशिप को लेकर कभी सीरियस नहीं होते ये लोग, कहीं आपका पार्टनर भी तो नहीं इनमें शामिल?

punjabkesari.in Sunday, Sep 01, 2019 - 03:19 PM (IST)

राशि का असर हर इंसान के चरित्र पर बहुत गहरा होता है। यह किसी भी इंसान के व्यक्तित्त्व के बारें में बहुत कुछ दर्शाता है। कोई कब तक आपके प्रति लॉयल रहेगा या आपको कब धोका देगा ,यह सब हम किसी की राशि से भी अंदाजा लगा सकते है। कई लोग ऐसे भी होते है जो किसी भी रिश्ते को ले कर गंभीर नहीं होते है। चलिए आपको ऐसी 4 राशियों के बारें में बताते है जो कभी भी रिलेशनशिप को लेकर सीरियस नहीं होते है। 


मिथुन 

मिथुन का मतलब 'कपल' होता है मगर इसका मतलब होता है कि उनके 2 तरह के व्यक्तित्व होते है। वो कभी भी अपना फैसला बदल सकते है। उन्हें किसी भी बंधन में बंधना अच्छा नहीं लगता है। उन्हें हर वक़्त एक्साइटमेंट की ललक होती है। वो अपने पार्टनर से बहुत उम्मीदें लगाए बैठे होते है जो कई बार पूरी नहीं होती और वो इस चीज को देख कर कभी भी किसी रिश्ते को छोड़ सकते है। उनपर इन वजहों से भरोसा करना बेहद मुश्किल है। 

मकर 

यह ख़ूबसूरती के प्रेमी होते है। जहां यह लोग अट्रैक्टिव लोगों को देखते है वहीँ ये उन्हें दिल दे बैठते है। यह अपने पार्टनर को कोई तवज्जो नहीं देते है। यह अपने पार्टनर से लड़ने के बहाने ढूंढते है। यही वजह है कि यह किसी भी व्यक्ति से इमोशनल गैप बना कर रखते है। 

मेष 

इस राशि के लोग बहुत ही सेल्फिश होते है। इन्हें समझाना हो तो इनसे ही इनकी तारीफ़ सुन सकते है। यह बस अपने बारें में सोचते है। इन्हें किसी और की कोई परवाह नहीं होती है। यह अपना काम निकालने के लिए किसी भी हद तक जा सकते है। 

कुंभ 

इस राशि के लोग दिन में सपने देखने वाले होते है। इन्हें अक्सर अपना प्यार समझने में भूल हो जाती है। यह हमेशा अपने प्यार को ले कर कंफ्यूज रहते है। इन्हें अपने सपने के इलावा किसी और की फीलिंग्स समझ नहीं आती है। यही वजह है की यह कभी भी अपने स्वार्थ के लिए यह किसी को भी छोड़ सकते है। 

Content Writer

Anjali Rajput