कपल्स के लिए Best हैं नॉर्थ-ईस्ट की ये खूबसूरत Places

punjabkesari.in Friday, Jun 03, 2022 - 05:40 PM (IST)

शादी से पहले ही कपल्स घूमने के लिए जगहें डिसाइड करने लगते हैं। इस कड़कती हुई गर्मी से राहत पाने के लिए हर कोई पहाड़ों में ही जाना पसंद करता है। ज्यादातर कपल्स उतराखंड, हिमाचल या फिर कश्मीर की ही सैर करते हैं। लेकिन इस बार आपको नॉर्थ-ईस्ट की ऐसी जगहें बताते हैं जहां पर आप वेकेश्न्स बिता सकते हैं। नॉर्थ-ईस्ट की इन जगहों पर आप अपने पार्टनर के साथ बहुत अच्छा टाइम बिता सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं इनके बारे में...

तामेंगलोंग

आप पार्टनर के साथ मणिपूर के तामेंगलोंग की सैर कर सकते हैं। यह गांव भारत के शहर मणिपूर में स्थित है। जून महीने में आप इस गांव का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। हरे-भरे पहाड़ और अलग-अलग तरह के जंगल आप यहां पर देख सकते हैं। यदि आपको जानवरों से प्यार है तो यह जगह आपके लिए बहुत ही अच्छी साबित होगी। आप यहां पर तेंदुआ, हॉग डियर, जंगली कुत्ते, बाघ, लकड़बग्घे जैसे कई जानवर देख सकते हैं।

भालुकपोंग

प्रकृति प्रेमियों के लिए भालुकपोंग भी बहुत ही अच्छा विकल्प हो सकता है। यह जगह अरुणाचल प्रदेश में स्थित है। यहां जाकर आप इस जगह के खूबसूरत दृश्य में खो जाएंगे। यहां का कल्चर और वातावरण आपका मन प्रसन्न कर देगा। आप अपने पाटर्नर के साथ यहां पर सनराइज भी देख सकते हैं। पहाड़ों से आप सनराइज और सनसेट के खूबसूरत दृश्य का नजारा ले सकते हैं।

जोरहाट

जोरहाट भी आपके लिए बहुत ही बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह खूबसूरत देश असम में स्थित है। असम के चाय के बागान और वातावरण आपका मन मोह लेगा। आप यहां पर कई जगहों की सैर कर सकते हैं। यहां के मकबरे, मस्जिद, पार्क और बगीचों की आप सैर कर सकते हैं। यह बहुत ही शांत जगह है। आप यहां पर अपने पाटर्नर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

चेरापूंजी

मेघालय की ऊंचाई पर बसा हुआ शहर चेरापूंजी भी आपके घूमने के लिए बहुत ही अच्छा विकल्प हो सकता है। जून के महीने में आप इस जगह की सैर कर सकते हैं। रबर ट्री से बने हुए लिविंग रुट्स पर्यटकों को बहुत ही पसंद आते हैं। हांलाकि मानसून के महीने में यहां पर बहुत ही बारिश होती हैं। ऐसे खुशनुमा वातावरण का आनंद उठाने के लिए आप यहां की सैर कर सकते हैं।

लुंगलेई

लुंगलेई भी पाटर्नर के साथ समय बिताने के लिए बहुत ही अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। यह जगह मिजोरम में स्थित है। इसे लुंगलेह भी कहते हैं। लुंगलेह का अर्थ होता है-पत्थर का पुल। यह पत्थर जो एक पुल की तरह लगता था। यह पत्थर न्घासी जो त्लावंग नदी की उपनदी थी उसके आस-पास पाया जाता है। यह खूबसूरत शहर चारों और सिर्फ हरियाली के साथ घिरा हुआ है। पाटर्नर के साथ आप यहां पर ट्रैकिंग, वर्ड वाचिंग और अन्य खूबसूरत एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

Content Writer

palak