ब्वॉयफ्रैंड का जीना हराम कर देती है ऐसे स्वभाव वाली गर्लफ्रैंड्स

punjabkesari.in Sunday, Jul 22, 2018 - 10:22 AM (IST)

लड़का हो या लड़की हर कोई चाहता है कि उसका पार्टनर उसकी हर बात मानें। मगर ज्यादातर लड़कियां अपने पार्टनर पर हुकुम चलाना चाहती है। कुछ लड़कियां स्वभाव से ही बॉस नेचर की होती हैं और वह चाहती है कि उसका पार्टनर सिर्फ उनकी बात मानें। ऐसी स्वभाव वाली लड़कियां किसी न किसी तरह अपने ब्वॉफ्रैंड का जीना हराम कर देती हैं। अगर आप भी ऐसी नेचर वाली लड़कियों को डेट करने की सोच रहे हैं तो जरा संभलकर कर रहें।
 

1. डोमिनेटिंग गर्लफ्रैंड
डोमिनेटिंग गर्लफ्रैंड सिर्फ अपने पार्टनर पर हुकुम चलाती है। वह चाहती हैं कि आप हर काम उनके मनमुताबिक ही करें। कभी-कभी इनका व्यवहार बॉस की तरह भी हो जाता है।

2. शक्की स्वभाव
शक्की स्वभाव वाली गर्लफ्रैंड साथ न होते हुए भी आपको परेशान कर देती हैं। पल-पल की खबर रखना, बार-बार फोन करना, मोबाइल, ई-मेल और सोशल अकाउंट चेक करके वह आपको इरिटेट कर देगी। ऐसी गर्लफ्रैंड हर समय आप पर नजर रखती हैं।
 

3. इमोशनली ब्लैकमेल
इस तरह के नेचर वाली गर्लफ्रैंड आपको इमोशनल ब्लैकमेल करके अपनी हर बात मनवा लेती हैं। धीरे-धीरे यह उनकी आदत बन जाती हैं, जोकि भविष्य में आपके लिए ज्यादा मुसीबत बन सकती हैं।

4. कन्फ्यूज गर्लफ्रैंड
अगर आपकी गर्लफ्रैंड इस बात को लेकर असमंजस में है कि उसे लाइफ में क्या करना है या खुद कोई फैसला ही ना ले पाएं तो उनसे दूर रहने में ही भलाई है। क्योंकि ऐसी गर्लफ्रैंड कभी-भी आपको छोड़कर जा सकती हैं।
 

5.  पजेसिव गर्लफ्रैंड
अगर आपकी गर्लफ्रैंड को आपका किसी दोस्त या फीमेल फ्रेंड के साथ बाहर जाना पसंद नहीं है तो वह पजेसिव नेचर की है। ऐसे में आप उनसे दूर ही रहें। क्योंकि ऐसी गर्लफ्रैंड हर बात के लिए आप पर रोक-टोक करती है।

Content Writer

Anjali Rajput