Health Tips: सर्दी में खांसी-जुकाम बढ़ाते हैं दिक्कत तो इन नेचुरल चीजों से पाएं आराम

punjabkesari.in Saturday, Oct 30, 2021 - 12:28 PM (IST)

सर्दियों में बीमार होने का खतरा अधिक रहता है। ठंडे मौसम में बैक्टीरियल इंफेक्शन की वजह से खांसी, सर्दी, जुकाम, बुखार जैसी समस्याएं होने का खतरा रहता है। असल में, इस दौरान इम्यूनिटी धीमी बढ़ जाती है। ऐसे में शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है। ऐसे में आप कुछ चीजों को डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं। एक्सपर्ट अनुसार, इन चीजों का सेवन करने से सर्दियों में इम्यूनिटी व पाचन तंत्र मजबूत होता है। ऐसे में सर्दी, जुकाम, बुखार आदि बीमारियों से बचा जा सकता है।

अदरक

अदरक एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी कैंसर आदि गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होती है। ऐसे में सर्दी, खांसी, जुकाम, गले की खराश आदि से राहत मिलती है। आप इसका सेवन सब्जी में मिलाने के अलावा शहद के साथ या चाय बनाकर कर सकते हैं।

शहद

शहद पोषक तत्वों, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-माइक्रोबियल आदि गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से गले व सांस संबंधी समस्याएं दूर रहती है। शहद बॉडी को हाइड्रेट रखने के साथ इम्यूनिटी तेज करने में मदद करता है। इसका सेवन करने से इंफेक्शन होने का खतरा कम रहता है। आप रोजाना सुबह गर्म पानी में शहद व नींबू मिलाकर पी सकते हैं। इससे सर्दी से आराम मिलने के साथ आपका वजन भी कंट्रोल रहेगा।

लहसुन

लहसुन में पोषक तत्व, एंटी-ऑक्सीडेंट व औषधीय गुण होते हैं। इसका सेवन करने से इंफेक्शन फैलाने वाले बैक्टीरिया से छुटकारा मिलता है। इससे इम्यूनिटी व पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। ऐसे में सर्दी, खांसी, जुकाम से बचाव रहता है। आप रोजाना सुबह 2-3 लहसुन की कच्ची कलियां खा सकते हैं। इसके अलावा इसे पानी में उबालकर भी पिया जा सकता है।

दही

दही कैल्शियम, विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन, व प्रोबायोटिक प्रॉपर्टीज से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होती है। इसके साथ पाचन तंत्र भी मजबूत होत है। ऐसे में पेट संबंधी समस्याएं व कॉमन कोल्ड का खतरा भी कम होता है। मगर सर्दियों में इसका थोड़ा सावधानी से सेवन करना चाहिए। जिन लोगों को पहले से छाती पर बलगम जमने की शिकायत हो उन्हें दही खाने से बचना चाहिए। नहीं तो उन्हें यह समस्या बढ़ सकती है।

चिकन सूप

नॉन वेजिटेरियन लोग सर्दियों में अपनी डेली डाइट में चिकन सूप का सेवन कर सकते हैं। यह खाने में टेस्टी होने के साथ पचाने में आसान होता है। इसमें सभी जरूरी मिनरल्स, विटामिन्स, प्रोटीन, कैलोरी व एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसके साथ ही चिकन सूप इलेक्ट्रोलाइट्स और फ्लूड्स का भी अच्छा स्रोत है। इसके सेवन से बुखार व छाती में बलगम जमने की समस्या से आराम मिलता है।

केला

केले में पानी में घुलनशील फाइबर मौजूद होता है। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। एक्सपर्ट अनुसार केले में कोल्ड से लड़ने वाले तमाम न्यूट्रिएंट्स और कैलोरीज होते हैं। मगर कई लोगों का मानना है कि इसका सेवन करने से जुकाम की समस्या बढ़ सकती है।

 

Content Writer

neetu