Chocolate Day: चॉकलेट से बने अनोखे म्यूजियम, यहां घूमकर मिलेगा अलग ही अनुभव

punjabkesari.in Tuesday, Feb 08, 2022 - 01:06 PM (IST)

9 फरवरी को वैलेंटाइन वीक का तीसरा दिन यानि चॉकलेट डे मनाया जाएगा। इस दिन लोग अपने स्पेशल वन को चॉकलेट गिफ्ट करने के साथ खिलाते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि दुनियाभर में ऐसे म्यूजियम भी हैं जो चॉकलेट से बने हुए हैं। जी हां, चॉकलेट लर्वस यहां घूमने का प्लान कर सकते हैं। ऐसे में आपको यहां पर एक अलग ही अनुभव मिलेगा।

कोलोन चॉकलेट संग्रहालय, कोलोन, जर्मनी

जर्मनी की राइन नदी पर बना कोलोन चॉकलेट संग्रहालय बेहद ही खूबसूरत है। बता दें, इस शानदार जगह पर आप चॉकलेट इतिहास से जुड़ी तीन मंजिला इमारत में घूम सकते हैं। इसके सा ही म्यूजियम में बना चॉकलेट फव्वारा पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। आप इस चॉकलेट के झरने में वेफ्ल डुबोकर खा सकते हैं। बच्चे व चॉकलेट लवर के लिए इस म्यूजियम घूमना एकदम परफेक्ट रहेगा।

लिंट होम ऑफ चॉकलेट, स्विट्जरलैंड

स्विट्जरलैड का चॉकलेट म्यूजियम दुनियाभर में फेमस है। करीब 65 हजार वर्ग फीट में बने ‘लिंट होम ऑफ चॉकलेट’ म्यूजियम में आप लगभग 30 फीट ऊंचा चॉकलेट का झरना देख सकते हैं। यह पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। बता दें, इस अनोखे म्यूजियम में आपकसो हर चीज चॉकलेट से तैयार दिखाई देगी। दुनिया के सबसे बड़े चॉकलेट म्यूजियम में आप सबसे बड़ी मानी जाने वाली लिंट चॉकलेट शॉप में घूमने व फोटो क्लिक करवाने का मजा ले सकते हैं।

चोको-स्टोर चॉकलेट संग्रहालय, बेल्जियम

अगर आप कभी बेल्जियम गए तो वहां का चोको-स्टोर चॉकलेट म्यूजियम देखना ना भूलें। ब्रुग्स में सबसे पुरानी मध्यकालीन इमारतों में स्थित यह बेहद ही खूबसूरत व आकर्षित म्यूजियम है। कहा जाता है कि इस शानदार म्यूजियम का एक हिस्सा चॉकलेट के लाभ को समर्पित है। आप यहां एक अलग व अनोखा चॉकलेट कलेक्शन देखने का लुत्फ उठा सकते हैं। बता दें, यह कलेक्शन शाही परिवार को श्रद्धांजलि देने के लिए खासतौर पर बनवाया गया था। आप इस म्यूजियम में चॉकलेट का हजारों साल पहले का इतिहास व स्वाद, शब्दों और तस्वीरों के माध्यम से अनुभव कर सकते हैं।

म्यूजू डे ला जोकोलाटा, बार्सिलोना, स्पेन

स्पेन के म्यूजू डे ला जोकोलाटा म्यूजियम में आप चॉकलेट से तैयार मूर्तियां देख सकेत हैं। ये मूर्तियां पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। इन स्टैचू को इतनी कारगर से बनाया गया है कि कोई भी समझता हैं कि ये मूर्तियां चॉकलेट नहीं बल्कि किसी पत्थर या मिट्टी से बनी है।

pc: pinterest, bhaskar

 

Content Writer

neetu