Holika Dahan 2023: होलिका दहन पर ना करें ये गलतियां, वरना हो जाएंगे कंगाल

punjabkesari.in Sunday, Feb 26, 2023 - 06:33 PM (IST)

रंगों का त्योहार होली आने वाला है। इस साल होलिका दहन 7 मार्च को है। पौराणिक कथा के अनुसार भगवान विष्णु ने नरसिंह का अवतार लेकर भक्त प्रह्लाद की रक्षा की थी। तब से होली का पर्व मनाने की परंपरा शुरु हुई। होलिका दहन पर लोग लकड़ी, उपले और झाड़ को इक्ट्ठा करके उसमें अग्नि लगाते हैं। ज्योतिषाचार्य के अनुसार होलिका दहन के दिन कुछ गलतियां नहीं करनी चाहिए। ये गलियां व्यक्ति को गरीबी की ओर ले जाती हैं।

उधार पैसा

होलिका दहन पर पैसा उधार नहीं लेना चाहिए। जो लोग इस दिन लेन-देन करते हैं। उन्हें कंगाली का सामना करना पड़ सकता है। घर में सुख- -समृद्धि में कमी आती है।

ये लोग न करें होलिका दहन

जिन लोगों का केवल एक पुत्र है, उन्हें होलिका दहन की अग्नि प्रज्वलित नहीं करनी चाहिए। हालांकि जिन लोगों का एक बेटा और एक बेटी है। वे होलिका दहन कर सकते हैं।

सफेद चीजों से दूरी

होलिका दहन के दिन सफेद चीजों का सेवन अच्छा नहीं माना जाता है। फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन किया जाता है। इस दिन सफेद चीजें नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं। इसलिए सफेद मिठाई, दूध, दही आदि का सेवन न करें।

माता का अपमान

इस दिन अपनी माता का अपमान नहीं करना चाहिए। इस दिन मां का अपमान करने से जीवन में दरिद्रता आती है। होलिका दहन के सुबह उठकर अपनी माता के चरण स्पर्श करें और आशीर्वाद लें।

Content Editor

Charanjeet Kaur