खराब हो सकती है नाखूनों की Shape, भूलकर भी न करें ये गलतियां

punjabkesari.in Monday, Jun 06, 2022 - 12:29 PM (IST)

चेहरे के साथ-साथ नाखून भी आपकी खूबसूरती का एक अहम हिस्सा होते हैं। जैसे त्वचा और बालों को देखभाल की जरुरत होती है, ठीक वैसे ही आपके नाखूनों को भी केयर की आवश्यकता होती है। नाखूनों की देखभाल करना बहुत ही आवश्यक होता है। यह आपके हाथों की शोभा पर चार-चांद लगा देते हैं। नाखूनों को समय-समय पर काटना, उन्हें शेप देते रहना, पॉलिश करते रहना हाथों की सुंदरता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लेकिन अगर नाखूनों की देखभाल ठीक से न की जाए तो आपके नाखून खराब हो सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन सी गलतियां आपको नाखून काटते समय नहीं करनी चाहिए। 

PunjabKesari

संतुलित आहार का सेवन न करना 

नाखूनों को स्वस्थ रखने में भी स्वस्थ आहार की बहुत ही आवश्यकता होती है। स्वस्थ आहार और पोषक तत्व कैरेाटिन को स्वस्थ रखने में सहायता करते हैं। यह आपके नाखूनों को मजबूत बनाने में भी मदद करते हैं। आप अपनी डाइट में यदि पोषक तत्वों को शामिल नहीं करेंगे तो आपके नाखून कमजोर हो सकते हैं। आपके नाखूनों की चमक भी जाने लगती है। 

मॉइश्चराइज न करना 

यदि आप अपने नाखूनों को मॉइश्चराइज नहीं करेंगे तो वह रुखे और बेजान होने लगते हैं। महिलाएं अक्सर नाखून काटने के बाद मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल नहीं करती। इसके कारण भी नाखून कमजोर होकर टूटने लगते हैं। स्वस्थ नाखूनों के लिए उनकी नमी बनाए रखना बहुत ही आवश्यक होता है। इसलिए नाखून काटने के बाद मॉइश्चराइजर जरुर लगाएं। 

ड्राई नाखून न काटें 

जैसे ही नाखून सूख जाते हैं तो वह बहुत ही सख्त हो जाते हैं और काटने में भी मुश्किल हो जाते हैं। गर्मी के मौसम में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। आप नाखून काटने से पहले उन्हें थोड़ा सॉफ्ट जरुर कर लें। आप नाखून काटने से पहले कुछ समय हाथ गर्म पानी में रखें। इससे नाखून सॉफ्ट हो जाएंगे और आप उन्हें आसानी से काट पाएंगे। 

PunjabKesari

खराब नेल पेंट का इस्तेमाल 

जेल नेल पेंट या फिर एक्रिलिक नेल पेंट आपके नाखूनों को खराब कर सकते हैं। बार-बार नेल पेंट लगाने से भी नाखून खराब होने लगते हैं। ऐसे नेल पेंट आपके नाखूनों की प्लेट को नुकसान पहुंचाते हैं। इनमें चिपकने वाले एजेंट मौजूद होते हैं, जिसके कारण आपके नाखून बिस्तर या फिर कपड़ों से चिपकने लगते हैं। इसके कारण आपको इंफेक्शन भी हो सकती है। 

अलग-अलग शेप में काटना 

महिलाएं नाखूनों को सुंदर दिखाने के लिए उन्हें अलग-अलग शेप में काटती हैं। जिसके कारण नाखून कमजोर होकर टूटने लगते हैं। आप नाखूनों को हमेशा गोलाकार में ही काटें ।

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static