प्याज काटते समय अपनाएं ये तरीके, नहीं बहेंगे आंसू

punjabkesari.in Tuesday, Apr 11, 2017 - 03:45 PM (IST)

पंजाब केसरी (इंटीरियर) : प्याज खाना हर किसी को पसंद होता है। इसके बिना खाने का स्वाद अधूरा रहता है लेकिन प्याज काटते समय आंखों में बहुत जलन होती है जिससे आंसू निकल जाते हैं। प्याज काटते वक्त कैमिक्ल रिएक्शन होता है और गैस निकलती है जो आंखों में पहुंचकर जलन पैदा करता है। इसके लिए कुछ छोटे-मोटे उपाय करके प्याज से होने वाली जलन से बचा जा सकता है।

1.पानी
प्याज को काटने से आंखों में जलन होती है इसके लिए प्याज को छील कर इसे पानी में डुबो कर रख दें। आधे घंटे के बाद प्याज को काटने से आंखों में से आंसू नहीं निकलेंगे।

2. विनेगर
पानी और विनेगर के घोल में भी प्याज को कुछ देर के लिए डुबो कर रख सकते हैं। इससे भी प्याज से होने वाली जलन दूर होगी।

3. फ्रिज 
प्याज का छिलका उतार कर इसे कुछ समय के लिए फ्रिज में रख दें। इससे प्याज से जलन नहीं होगी और काटने में भी आसानी होगी।

4. ऊपरी हिस्सा
कुछ लोगों को प्याज काटने में काफी परेशानी होती है इसके लिए प्याज का ऊपरी हिस्सा काट लें। इससे प्याज खुलेगा नहीं और आसानी से कट जाएगा।

Punjab Kesari