Street Shopping के लिए दुनियाभर में फेमस है मुंबई की ये बाजार

punjabkesari.in Wednesday, Sep 22, 2021 - 04:58 PM (IST)

घूमने का शौक लोग ज्यादातर हर किसी को होता है। वहीं कई लोग अलग-अलग जगहों पर घूमने के साथ शॉपिंग करना भी पसंद करते हैं। बात खरीदारी की करें तो महिलाओं को खासतौर पर बार्गेनिंग करना पसंद होता है। ऐसे में अगर आप मुबई घूमने जाने वाले हैं तो आज हम आपको वहां की लोकल मार्किट के बारे में बताते हैं। यहां के बाजार आकर्षण का मुख्य केंद्र माने जाते हैं। बता दें, इन बाजारों में आपको छोटी से लेकर बड़ी तक हर जरूरत का सामान सही दाम पर मिल जाएगा। इसके अलावा इन बाजार में आपको राज्य की संस्कृति और पहनावे की झलक भी देखने को मिलेगी। ऐसे में मुंबई के ये बाजार दुनियाभर में फेमस है। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

कोलाबा कॉजवे (Colaba Causeway)

मुंबई के बाजारों में सबसे मशहूर कोलाबा कॉजवे माना जाता है। इसलिए यहां पर हर समय भीड़ रहती है। आप यहां पर आर्टिफिशियल ज्वैलरी, पर्सनलाइज्ड ज्वैलरी, कैजुअल-वेस्टर्न कपड़े, फुटवियर, बैग्स, एंटीक आइटम आदि खरीद सकती है। ऐसे में लोग दूर-दूर से यहां आकर शॉपिंग करना पसंद करते हैं।

क्रॉफर्ड मार्केट ( Crawford Market)

अगर आप मुंबई घूमने जा रहे हैं तो क्रॉफर्ड मार्केट में खरीदारी के लिए जरूर जाएं। इसे शहर के पुरानों बाजारों में गिना जाता है। आपको यहां खाने से लेकर पहनने व घर की साज-सज्जा से जुड़ा सामान आसानी से मिल जाएगा। ऐसे में आप क्रॉफर्ड मार्केट में फल, सब्जियां, कपड़े, खिलौने होम डेकोरेशन का सामान ले सकती है। इस तरह आप एक ही जगह से सही दाम पर चीजें खरीद सकती है।

लिंकिंग रोड (Linking Road)

अगर आप सस्ते में अच्छी शॉपिंग करना चाहती है तो आपके लिए मुंबई का लिंकिंग रोड परफेक्ट रहेगा। यहां पर आप स्ट्रीट शॉपिंग का मजा ले सकती है। बांद्रा में स्थित यह जगह मुंबई के पॉश इलाकों में से एक मानी जाती है। यहां पर आप आर्टिफिशियल ज्वैलरी, मार्डन ड्रेसेस, फुटवियर आदि खरीद सकती है। इसके अलावा लिंकिंग रोड पर कई ब्रांडेड शोरूम और बुटीक भी हैं।

हिल रोड (Hill Road)

लिंकिंग रोड के अलावा हिल रोड में भी आप स्ट्रीट शॉपिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां पर बार्गेनिंग करके अच्छी से अच्छी चीजों खरीद सकती है। ऐसे में आप कम कीमत पर ढ़ेर सारी खरीदारी कर सकती है।

हिंदमाता मार्केट (Hindmata Market)

अगर आप अलग-अलग तरह के फैब्रिक, साड़ी, ड्रेस मटेरियल और इंडियन वियर खरीदना चाहती है तो आपके लिए हिंदमाता मार्केट सही रहेगी। यह बाजार दादर में है। यहां पर आपको आपके पंसदीदा सामान सही रेट में आसानी से मिल जाएगा। बता दें, हिंदमाता मार्केट मुंबई के सबसे बड़े व पुराने थोक के कपड़ों के बाजार में एक माना जाता है। शादी की शॉपिंग के लिए इसे बेस्ट माना जाता है।

 

 

Content Writer

neetu