Year Ender: 2020 के फेमस मेकअप ट्रेंड, Eye Makeup का दिखा सबसे ज्यादा क्रेज

punjabkesari.in Wednesday, Dec 30, 2020 - 06:33 PM (IST)

साल 2020 को खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। इस साल ना सिर्फ कपड़े बल्कि मेकअप में भी काफी बदलाव देखने को मिला। जहां एक तरफ कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क का इस्तेमाल किया गया जिससे लड़कियों में लिपस्टिक का क्रेज कम दिखाई दिया तो वहीं इस साल आई मेकअप पर कई एक्सपेरिमेंट किए गए। यही नहीं इंस्टाग्राम, फेसबुक से लेकर यूट्यूब पर भी ये मेकअप ट्रेंड्स खूब छाए रहे। चलिए आज हम आपको 2020 के कुछ ऐसे फेमस ट्रैंड के बारे में बताते हैं, जो इस साल सबसे ऊपर रहे और स्टाइल स्टेटमेंट बन गए।

ग्लॉसी आई मेकअप

पार्टी या किसी खास मौके पर लड़कियां ज्यादातर बोल्ड आई मेकअप पसंद करती है। मगर इस साल ग्लॉसी आई मेकअप सबकी पहली पसंद रहा है। यह ना सिर्फ आपको खूबसूरत लुक देता है बल्कि यह हर ऑउटफिट के साथ मैच हो जाता है। 

कलरफुल लोअर आई लाइन 

आई लाइन के ऊपर तो हर कोई हाई लाइट करता है लेकिन साल 2020 में कलरफुल लोअर आई लाइन ट्रेंड में रहा। इसके लिए आपको अपनी आंखों के नीचे उसी रंग का या फिर उससे लाइट कलर का शेड देना होता है जैसा मेकअप आंखों के ऊपर किया गया है। 

निऑन आई मेकअप

इस साल निऑन मेकअप ट्रेंड में रहा। मास्क के कारण लड़कियों ने निऑन मेकअप को काफी ज्यादा फाॅलो किया। हालांकि उन्होंने पूरे चेहरे की जगह सिर्फ आंखों पर ही निऑन मेकअप को अप्लाई किया। 

ट्रेंड में रही पिंक लिपस्टिक

कोरोना संकट में भले ही लिपस्टिक का क्रेज लड़कियों में कम देखने को मिला। लेकिन पिंक लिप्स फिर भी ट्रेंड में बना रहा। पिंक लिपस्टिक से मिलते शेड को लड़कियों ने अपने होंठों की खूबसूरती बनाए रखने के लिए इस्तेमाल किए। 

रेड स्मोकी आई लुक

इस बार ग्रे या ब्लैक नहीं बल्कि रेड स्मोकी आई लुक को इस साल खूब ट्राई किया गया। जो कि इस साल के पुलर मेकअप ट्रेंड में से एक रहा है।

मैट लिपस्टिक

कोरोना महामारी के संकट में मास्क लगाने की वजह से लिपस्टिक का क्रेज कम होता हुआ दिखा। हालांकि इसका भी एक तरीका महिलाओं ने निकाल ही लिया। इस साल महिलाओं ने मैट लिपस्टिक को अपने लुक जगह दी क्योंकि मास्क लगाने के बाद भी यह फैलती नहीं है।

कलर्ड आईलाइनर 

साल 2020 में कलर्ड आईलाइनर भी टॉप रहा। बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस कलर्ड आईलाइनर लुक में नजर आईं।

पिंक ब्लश 

पिंक ब्लश इस साल का टाॅप मेकअप ट्रेंड बना। महिलाओं ने अपनी खूबसूरती में चार-चांद लगाने के लिए पिंक ब्लश को अप्लाई करने कई तरीके फाॅलो किए। 

Content Writer

Bhawna sharma